FASTag में अभी हाल ही में कुछ नए बदलाव हुए हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है ताकि बाद में आपको किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 17 फरवरी से FASTag के नियम बदल दिए हैं। नियम पालन ना करने पर आपको भारी भरकम जुर्माना देना पड़ सकता है। आइए जानते हैं FASTag के नए नियमों के बारे में..
पहला नियम
अगर आपका FASTag ब्लैकलिस्ट या इन एक्टिव है, या फिर टोल बूथ पर आने से पहले एक घंटे से ज्यादा लंबे समय तक बैलेंस नहीं हुआ तो तो ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं अगर स्कैन होने के 10 मिनट बाद तक FASTag ब्लैकलिस्ट रहता है, तो भी पेमेंट रिजेक्ट हो जाएगा। इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि अगर FASTag ब्लैकलिस्ट, कम बैलेंस या इनएक्टिव है तो टोल क्रॉस करते समय सिस्टम में एरर कोड दिखेगा, और ऐसे में आपको टोल टैक्स का दोगुनी पेनल्टी भरनी होगी।
दूसरा नियम
आपको टोल बूथ क्रॉस करने से पहले 70 मिनट का समय मिलेगा ताकि आप FASTag कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं या फिर स्टेटस चेक कर सकते हैं। ध्यान दें, अगर टोल बूथ पार करने के 10 मिनट के भीतर FASTag रिचार्ज कर लेते हैं तो आपको पेनाल्टी टोल टैक्स का रिफंड मिल मिल जाएगा।
तीसरा नियम
वहीं, अगर आपने टोल बूथ क्रॉस करने के 15 मिनट बाद FASTag रिचार्ज किया तो आपको टोल टैक्स के ऊपर एक्सट्रा चार्ज देना होगा। इस बात को बिलकुल भी नजरअंदाज ना करें, क्योंकि इसमें आपका ही नुकसान होगा। FASTag के ब्लैकलिस्ट या कम बैलेंस होने की वजह से गलत डिडक्शन अगर हो गया है तो 15 दिनों के अंदर शिकायत दर्ज करा सकते हैं आपको रिफंड आपके बैंक मिल जाएगा।
ऐसे में जब भी घर से निकलें तो अपना FASTag जरूर चेक करें और उचित बैलेंस रखें। अपने FASTag का स्टेटस समय-समय पर चेक करें ताकि आपको इस बात की जानकारी मिल सके कि वह ब्लैकलिस्ट तो नहीं हो गया।
यह भी पढ़ें: MG Hector पर आया 2.40 लाख रुपये तक डिस्काउंट, 31 मार्च से पहले उठा लो फायदा
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
40 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines