FASTag Rules: देश में 1 अगस्त से FASTag के नए नियम लागू हो गये हैं। अगर आप भी फास्टैग यूजर हैं तो यह खबर आपके काम की है। नए नियमों का अगर कोई पालन नहीं करेगा तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। असुविधा से बचने के लिए यूजर को टोल प्लाजा पर अपने FASTag अकाउंट में कुछ बदलाव करने होंगे। नया नियम लाने का मकसद सिर्फ यूजर्स की सहूलियत के लिए लाया गया है, ताकि टोल पर भीड़ न लगे और टोल शुल्क का भुगतान करने में वाहनों को लगने वाले समय को कम करना है। आइये जानते हैं नए नियम के बारे में…
FASTag का नियम
नए नियम के मुताबिक फास्टैग के लिए यूजर्स को अपनी Know Your Customer (KYC) प्रक्रिया को अपडेट करना होगा। नए नियमों के मुताबिक 5 साल या उससे ज्यादा पुराने FASTag अकाउंट्स को गुरुवार (1 अगस्त) से बदलना होगा। इसके लिए फास्टैग यूजर्स को अपने अकाउंट की इंश्योरेंस डेट की जांच करनी होगी और आवश्यकता पड़ने पर अथॉरिटी से फास्टैग कार्ड रिप्लेस करना होगा। पुराने FASTag अकाउंट अमान्य हो जाएंगे । नए नियम देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होंगे।
इसके अलावा जिन फास्टैग अकाउंट्स को 3 साल से ज्यादा का समय हो या है, उन्हें फिर से KYC कराने की जरूरत है। फास्टैग सर्विस के जरिये KYC कराने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर 1 अगस्त से डेडलाइन के बीच KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो फास्टैग अकाउंट को ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है ।
ऐसे करें KYC
KYC करना काफी आसान है। इसके लिए आपके पास अपने गाड़ी के सभी पेपर्स होने जरूरी हैं । इसके अलावा गाड़ी के मालिक का पहचान पत्र (ID Card) भी होना जरूर है। KYC अपडेट के दौरान आपको वाहन की आगे और पीछे की एक दम साफ़ फोटो अपलोड करनी होंगी। यूजर्स को अपनी KYC प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2024 तक पूरी करनी होगी।
यह भी पढ़ें: न Bajaj Chetak ना TVS iQube, ये इलेक्ट्रिक स्कूटर बना ग्राहकों की पहली पसंद
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
40 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines