अगर आप भी वाहन चलाते समय FASTag का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने FASTag यूजर्स के लिए KYC अपडेट पूरा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2025 बताई है और अगर इस तारीख तक आपने KYC अपडेट नहीं किया जाता है, तो आपका FASTag निष्क्रिय या ब्लैकलिस्ट हो जाएगा, भले ही आपके खाते में पैसे हो। इसलिए आज ही यह काम सबसे पहले करें वरना बाद में आपको परेशान हो सकती है।
क्यों आवश्यक है FASTag KYC
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमानुसार, NHAI ने ‘एक वाहन, एक FASTag’ नियम लागू किया है ताकि किसी वाहन के लिए एक से ज्यादा FASTag को रोका जा सके। इसका उद्देश्य टोल संग्रह प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना और टोल प्लाजा पर देरी को कम करना है। सफ़र के दौरान FASTag के इस्तेमाल से यात्रा करने वालों को सहूलियत होती ही इसलिए इससे जुड़े नियमों का पालन करना भी अनिवार्य भी है।
FASTag क्या है?
FASTag में रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपके लिंक किए गए खाते से डायरेक्ट टोल भुगतान होता है। गाड़ी की विंडस्क्रीन पर FASTag स्टिकर लगाया जाता है ताकि टोल अपने आप कट सके। सफर के दौरान कोई दिक्कत ना हो इसके लिए 31 मार्च, 2025 से पहले अपना FASTag KYC अपडेट कर लें। ऐसा करने से आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके समय के साथ पैसे की भी बचत होगी।
FASTag KYC ऐसे करें अपडेट
सबसे पहले NHAI FASTag पोर्टल पर जाएं। उसके बाद अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करके लॉगिन करें। My Profile पर जाएं और KYC” टैब को सेलेक्ट करें और अपनी जानकारी अपडेट करें। बैंकों द्वारा जारी FASTag के लिए KYC NETC FASTag वेबसाइट पर जाएं। सूची में से अपने FASTag जारीकर्ता बैंक का चयन करें। अपने बैंक के FASTag पोर्टल में लॉगिन करें। अपनी KYC जानकारी ऑनलाइन अपडेट करें।
यह भी पढ़ें: 31 मार्च से पहले खरीदें इस कंपनी की कार, 1.75 लाख का मिलेगा डिस्काउंट
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines