FASTag आज हर उस वाहन मालिक क लिए जरूरी हो गया है जो हाईवे पर सफर करता है. टोल प्लाजा पर बिना रुके पेमेंट करने की सुविधा ने सफर को काफी आसान बनाया है. लेकिन कई बा बैंक की सर्विस या सर्वर में दिक्कत आने पर फास्टैग को बदलने की जरूरत पड़ जाती है. पहले बैंक बदलने के लिए विंडशील्ड पर लगे फास्टैग स्टिकर हटाकर नया टैग लगाना पड़ता था. अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. OneTag सुविधा के जरुए आप बिना FASTag स्टिकर हटाए ही बैंक या ऑपरेटर बदल सकते हैं. जानते हैं इसका तरीका.
OneTag की शुरुआत
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सितंबर 2026 में मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में OneTag सुविधा की शुरुआत की. इसका मकसद FASTag यूजर्स को बैंक बदलने के लिए बार-बार नया टैग खरीदने और पुराने टैग को हटाने की परेशानी से बचाना है.
क्या है OneTag, कैसे करता है काम?
OneTag एक FASTag पोर्टेबिलिटी सिस्टम है, जो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी यानी MNP की तरह काम करता है. इसमें FASTag का स्टिकर, टैग आईडी और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहता है. सिर्फ FASTag जारी करने वाला बैंक बदल जाता है.
ऐसे करें FASTag बैंक पोर्ट
- Rajmargyatra ऐप डाउनलोड करें और FASTag से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- ऐप में दिए गए OneTag ऑप्श पर जाएं.
- यहां अपना FASTag पोर्ट करने की eligibility चेक करें.
- पात्र होने पर पोर्ट करने के लिए अपनी सहमति दें.
- अब जिस नए बैंक में FASTag पोर्ट करना चाहते हैं, उसे चुनें.
- इसके बाद जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें.
- वेरिफिकेशन के बाद नया बैंक आपके FASTag की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी करेगा.
- पोर्ट होने के बाद भी FASTag स्टिकर, टैग ID और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा.
- पुराने बैंक के पास पुराना वॉलेट, रिफंड और पेंडिंग ट्रांजेक्शन की जिम्मेदारी रहेगी.
- इसके बाद FASTag की आगे की सर्विस नया बैंक संभालेगा.
FASTag पोर्ट कराने के लिए ये शर्तें जरूरी
- OneTag के जरिए FASTag पोर्ट कराने के लिए कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी है. सबसे पहले FASTag एक्टिव होना चाहिए. उसका बैलेंस नेगेटिव नहीं होना चाहिए और टैग ब्लॉक या ब्लैकलिस्टेड भी नहीं होना चाहिए. अगर FASTag की चिप डैमेज है, तो उसे पोर्ट नहीं किया जा सकेगा.
- FASTag पोर्ट कराने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसके लिए नया टैग लेने की जरूरत नहीं पड़ती. पोर्ट के बाद भी FASTag की टैग आईडी और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा. यानी विंडशील्ड पर लगा मौजूदा FASTag ही आगे इस्तेमाल होता रहेगा.
यूजर्स को क्या होगा फायदा?
OneTag से वाहन मालिकों को बैंक बदलने में आसानी होगी और नया FASTag खरीदने या पुराना स्टिकर हटाने की परेशानी से बचा जा सकेगा. इससे FASTag सर्विस देने वाले बैंकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को बेहतर सर्विस और कैशबैक जैसे विकल्प मिल सकते हैं. टोल प्लाजा पर FASTag इस्तेमाल करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- FASTag यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! बैंक बदलने पर अब नहीं हटाना पड़ेगा पुराना टैग, गडकरी ने लॉन्च किया OneTag
संबंधित खबरें
पीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
5 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines