Top 6 Car Mileage Tips: जैसे जैसे कार पुरानी होने लगती है उसमें कई प्रकार की दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। लेकिन अगर आप अपनी कार को सही ढंग से रखें तो सालों-साल फिर आपकी कार साथ नहीं छोड़ेगी। लेकिन कार नई हो या पुरानी, हर किसी को अच्छी माइलेज की ज्यादा माइलेज की उम्मीद रहती है। अक्सर लोग इस बारे में भी बात करते हुए नजर आ जाते हैं। माइलेज का कम और ज्यादा कई बातों पर निर्भर करता है। लेकिन अगर कुछ बेसिक बातों का ही ध्यान रख लिए जाए तो न सिर्फ आपको बढ़िया माइलेज मिलेगी बल्कि परफॉरमेंस के मामले में भी आपकी गाड़ी डाउन नही होगी। यहां हम आपको बता रहे हैं वो 6 एक्सपर्ट टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप फ्यूल की बचत कर माइलेज को बढ़ा सकते हैं।
स्पीड का रखें हमेशा ध्यान
गाड़ी की माइलेज से लेकर परफॉरमेंस के लिए स्पीड लिमिट बहुत मायने रखती है। अगर आप गाड़ी को 40-60kmph की रफ़्तार से ड्राइव करते हैं तो इससे इंजन न सिर्फ स्मूथ परफॉरमेंस देगा बल्कि फ्यूल की खपत भी कम होगी और आपको बेहतर माइलेज मिलेगी।
क्लच का सही इस्तेमाल
अक्सर देखने में आता है कि लोग गाड़ी चलाते समय क्लच का कुछ ज्यादा ही इस्मेताल करते हैं जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज में गिरावट आती है। इसलिए क्लच का इस्तेमाल ब्रेकिंग के दौरान और गियर शिफ्ट के लिए ही करें।
Lower गियर में जानें से बचें
गाड़ी चलाते समय लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से इंजन में फ्यूल की खपत बढ़ जाती है जिसकी वजह से माइलेज में कमी आने लगती है।
RPM मीटर पर हमेशा नजर रखें
अगर आप हाई rpm मीटर पर गाड़ी चलाते हैं तो आज ही ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि ऐसा करने से फ्यूल की बर्बादी होती है। इसलिए कम rpm पर गाड़ी ड्राइव करें और कम एक्सेलरेटर दें। जहां तक संभव हो ऐसे रास्तों को चुनें जहां पर ट्रैफिक कम हो इससे सम्स्य की बचत तो होगी ही साथ इंजन पर जोर नहीं पड़ेगा।
टायरों में हो नाइट्रोजन हवा है वरदान
गर्मी में नाइट्रोजन हवा टायर्स के लिए वरदान है। इसके इस्तेमाल से टायर्स ठंडे और हलके रहते हैं साथ ही माइलेज भी काफी बेहतर मिलती है। इतना ही नहीं गाड़ी की परफॉरमेंस भी बेहतर बनती है।
फाइल फोटो
एक भी सर्विस छूटनी नहीं चाहिए
आपकी गाड़ी कम चले या ज्यादा… आपको समय पर उसकी सर्विस करवाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इंजन के साथ अन्य चीजें भी दुरुस्त रहेंगी और आपको बेहतर परफॉरमेंस के साथ अच्छी माइलेज मिलेगी ।
यह भी पढ़ें: 44,999 रुपये कीमत, 110km की माइलेज, इस महीने घर लाएं सबसे सस्ती बाइक्स
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
14 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
19 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
21 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
22 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines