Nitin Gadkari on EVs: इस समय भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जो लोग अब तक पेट्रोल-डीजल कारों से चलते थे वो अब इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल आसानी से कर रहे हैं। इतना ही नहीं भारत सरकार भी अब EVs पर पूरा फोकस कर रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 64th ACMA एनुअल सेशन के दौरान कहा कि अगले 2 साल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत पेट्रोल और डीजल कारों के बराबर होगी।
गडकरी ने आगे कहा कि उन्हें वित्त मंत्री के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी देने से कोई समस्या नहीं है। हालांकि पहले उन्होंने सुझाव दिया था कि ईवी निर्माताओं को अब सब्सिडी की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि उनके प्रोडक्शन की लागत कम हो गई है और ग्राहक अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीद रहे हैं। भारत में पिछले साल इलेक्ट्रिक वाहनों का कुल मार्केट शेयर 6.3%था, जो इससे पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा है। यानी अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि EV बाजार कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इथेनॉल जैसे बायोफ्यूल पर जोर
नितिन गडकरी ने कहा कि फ़ॉसिल फ्यूल जिसे हम जीवाश्म ईंधन भी कहते हैं। इस पर अपनी निर्भरता कम करनी होगी, जो कि इस वक्त 22 लाख करोड़ रुपये है। गडकरी ने ये भी साफ किया कि मैं पेट्रोल-डीजल के खिलाफ नहीं हूं। गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों और इथेनॉल जैसे बायोफ्यूल को अपनाने पर भी जोर दिया।
किसानों को मिलेगा लाभ
अभी हाल ही में बजाज की पहली CNG बाइक को लॉन्च किया गया है, जिसे लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि इस बाइक की लागत 1 रुपये प्रति किमी है, जबकि पेट्रोल बाइक की लागत 2 रुपये से ज्यादा है। गडकरी के मुताबिक, किसानों को इथेनॉल उत्पादन से लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि बायो फ्यूल के तौर पर इथेनॉल की बढ़ती मांग के कारण मकई की कीमतें दोगुनी हो गई हैं।
नितिन गडकरी का कहना है कि अगले 2 साल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर हो जाएगी। भारत को पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करनी होगी। अब अगर EVs की कीमतें भी पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर आ जाएंगी तो ग्राहक इलेक्ट्रिक कार ही लेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 2 साल में पेट्रोल-डीजल कारें बैन हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: 3.50 लाख रुपये कीमत,1200km की रेंज, भारत में धूम मचा देगी ये इलेक्ट्रिक कार!
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines