E Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर हर घर की जरूरत बनती जा रही है। इसी कड़ी में टू व्हीलर निर्माता कंपनी Evolet का एक स्कूटर ऐसा है जिसे घर में हर किसी यानि छात्र, बुजुर्ग और गृहिणी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस धांसू स्कूटर में 25 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है, जिससे यह स्कूटर छोटी दूरी के सफर के लिए बेहद मुफीद है।
बाजार में दो मॉडल
यह एक स्लो ड्राइव स्कूटर है। फिलहाल कंपनी ने इसके दो मॉडल बाजार में उतारे हैं। इसका Pony EZ 45,999 रुपये में बाजार में मिलता है। वहीं, Pony Classic 57,999 में मिलता है। यह बेहद स्टाइलिश स्कूटर है, जिसमें राइडर कंफर्ट का ध्यान में रखकर सीट साइज रखा गया है।
और पढ़िए – TVS Raider 125 का स्पेशल एडिशन लॉन्च, डैशिंग लुक्स और कमाल के फीचर्स, जानें कीमत
स्कूटर की सीट हाइट 800 mm
जानकारी के मुताबिक Pony EZ एक बार फुल चार्ज होने में 80 Km चलता है। वहीं, क्लासिक एक बार फुल चार्ज होने में 120 Km तक चलता है। दोनों की और इसकी टॉप स्पीड 25 Kmph की है। स्कूटर की सीट हाइट 800 mm है। इसे कम हाइट वाले लोग भी बिना किसी परेशानी के चला सकते हैं।
फुल चार्ज होने में करीब चार घंटे का समय लेता है
यह शानदार स्कूटर फुल चार्ज होने में करीब चार घंटे का समय लेता है। इस स्कूटर को चलाने के लिए कोई ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन का रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें 250 W की बैटरी क्षमता दी है।
अधिकतम स्पीड 25 KMPH तक होनी चाहिए
भारत में 16 से 18 वर्ष के उम्र के लोग गियरलेस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों को चला सकते हैं। नियम है कि इनकी अधिकतम स्पीड 25 KMPH तक होनी चाहिए। ऐसे स्कूटर में 250 W तक की पावर मोटर लगाई जा सकती है। भारत में 18 वर्ष के पूरे हो चुके लोगों का लाइसेंस बनता है। जिसके बाद वह गियरवाले टू व्हीलर चला सकते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 hr agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
4 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
8 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines