Evolet Polo: इटालियन लुक्स और बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम, इस ई स्कूटर की कीमत 50 हजार से कम

Evolet Polo, e scooters, scooters under 50000

Evolet Polo

विज्ञापन

Evolet Polo: टू व्हीलर लेते हुए अकसर हम उसके सेफ्टी फीचर्स के बारे में पता करते हैं। ऐसे ही जानदार ब्रेकिंग फीचर्स के साथ एक ई स्कूटर है Evolet Polo. यह स्कूटर शुरूआती कीमत 49,699 हजार रुपये में इंडिया में मिलता है। इसका कुल वजन 90 kg है, जिससे की इसे कंट्रोल करना आसान है।

250 W की धाकड़ मोटर

जानकारी के अनुसार इसके दो वेरिएंट और एक कलर ऑप्शन बाजार में मिलता है। इसका टॉप वेरिएंट 63,799 हजार रुपये का आता है। Evolet Polo 250 W की पावर देता है। जिससे की यह अधिक वजन के साथ सड़क पर चलने में सक्षम है। यह स्कूटर करीब आठ घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

विज्ञापन

दमदार ब्रेकिंग सिस्टम

सेफ्टी के लिए स्कूटर में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। जिससे हादसे के दौरान राइडर को इसे कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में electronically assisted braking system दिया गया है। जो इसके दोनों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इटालियन स्टाइल का स्कूटर

कंपनी क अनुसार Evolet Polo एक contemporary इटालियन स्टाइल का स्कूटर है। जो खास तौर पर रोजाना कम देरी के सफर के लिए तैयार किया गया है। इसकी सीट, डिजाइन में आरामदायक सफर का बेहद ख्याल रखा गया है। इसकी सीट हाइट 760 mm है। जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं।

विज्ञापन

स्कूटर की टॉप स्पीड 25 kmph है

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 60 km तक का सफर तय करता है। जिससे यह सिटी और खराब रास्तों दोनों पर चलने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। बाजार में मितलने वाले इसके दो वेरिएंट के नाम हैं Polo EZ और Polo Classic. इसमें 48V/24Ah VRLA का बैटरी पैक दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ