Best Riding Gears: इन दिनों बारिश का मौसम है, कभी भी, कहीं भी अचानक बारिश शुरू हो जाती है। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत टू-व्हीलर राइडर्स की होती है। मानसून के चलते बाइक/स्कूटर चलाना थोड़ा मुश्किलभरा हो जाता है। ऐसे में सेफ्टी सबसे जरूरी हो जाती है। टू-व्हीलर की सवारी जितनी मजेदार होती है, उतनी ही खतरनाक भी होती है। एक्सीडेंट के दौरान भी सबसे ज्याद चोटें टू-व्हीलर चलाने वालों को ही लगती है। लेकीन बाजार में अब काफी किफायती दाम में राइडिंग गियर्स मिल रहे हैं। जो आपको स्टाइलिश लुक के साथ सेफ्टी भी देते हैं। वैसे तो एक राइडर के लिए मार्केट में एक से बढ़कर एक सेफ्टी गियर मौजूद हैं लेकिन यहां आपको 3 सबसे जरूरी गियर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं और आपको सेफ्टी भी ऑफर करेंगे।
ओरिजिनल ISI मार्क हेलमेट
इस सम्स्य बाजार में नकली (सस्ते) और असली हेलमेट उपलब्ध हैं। एक नकली हेलमेट आपको 300-400 रुपये में आसानी से मिल जायेगा, लेकिन एक अच्छा और ओरिजिनल ISI मार्क वाला हेलमेट आपको 1000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। इसलिए नकली और सस्ते हेलमेट का साथ छोड़ो और हमेशा ISI मार्केट वाला असली हेलमेट पहनकर ही टू-व्हीलर चलायें। आजकल बाजार में स्टाइलिश और स्पोर्टी डिजाइन वाले हेलमेट आसानी से उपलब्ध हैं। एक अच्छा हेलमेट न सिर्फ आपको चालान से बचाएगा बल्कि एक्सीडेंट में लगने वाली चोटों से भी सुरक्षित रखेगा।
बेस्ट हेलमेट ब्रांड्स
- Steelbird
- Vega
- Studds
- Royal Enfield
- Axor
सेफ्टी जैकेट
टू-व्हीलर चलते समय सेफ्टी जैकेट आपको एक्सीडेंट के दौरान लगने वाली चोटों से काफी हद तक सुरक्षित रखने में मदद करती है। इसलिए जब भी बाइक/स्कूटर का इस्तेमाल करें तो जैकेट जरूर डाल लें… आजकल कई अच्छे ब्रांड की सेफ्टी जैकेट मार्केट में मौजूद हैं, जिनकी कीमत 2500 से 3000 के आस-पास शुरू हो जाती है। ब्रांड्स और क्वालिटी के हिसाब से इनकी कीमतों में बदलाव होता है। आप अपने साइज़ और स्टाइल के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं।
सेफ्टी ग्लव्स
ग्लव्स के साथ बाइक राइड करना अच्छा है। इससे आपके हाथ गंदे नहीं होते और हाथों को भी सेफ्टी मिलती है। इसलिए राइड के दौरान अच्छे ग्लव्स का इस्तेमाल जरूर करें। इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू हो जाती है। ग्लव्स हमेशा अपने हाथों के साइज़ के हिसाब से खरीदें।
यह भी पढ़ें: पहली बार खरीद रहे हैं इलेक्ट्रिक कार, तो इन बातों को जरूर जानिए, होगा आपका फायदा
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines