हर राइडर के पास जरूर होने चाहिए ये 3 गियर, मिलेगी पूरी सेफ्टी

Riding Gears: एक राइडर के लिए सेफ्टी सबसे जरूरी है,बाइक हो या स्कूटर अगर कुछ बेसिक राइडिंग गियर्स का इस्तेमाल किया जाए तो सेफ्टी तो जरूर मिलती है और अगर कोई एक्सीडेंट होता है तो आप गंभीर चोटों से बच सकते हैं। यहां हम आपको 3 सबसे बेसिक, लेकिन उतने ही जरूरी गियर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं…

riding gear
विज्ञापन

Best Riding Gears: इन दिनों बारिश का मौसम है, कभी भी, कहीं भी अचानक बारिश शुरू हो जाती है। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत टू-व्हीलर राइडर्स की होती है। मानसून के चलते बाइक/स्कूटर चलाना थोड़ा मुश्किलभरा हो जाता है। ऐसे में सेफ्टी सबसे जरूरी हो जाती है। टू-व्हीलर की सवारी जितनी मजेदार होती है, उतनी ही खतरनाक भी होती है। एक्सीडेंट के दौरान भी सबसे ज्याद चोटें टू-व्हीलर चलाने वालों को ही लगती है। लेकीन बाजार में अब काफी किफायती दाम में राइडिंग गियर्स मिल रहे हैं। जो आपको स्टाइलिश लुक के साथ सेफ्टी भी देते हैं।  वैसे तो एक राइडर के लिए मार्केट में एक से बढ़कर एक सेफ्टी गियर मौजूद हैं लेकिन यहां आपको 3 सबसे जरूरी गियर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं और आपको सेफ्टी भी ऑफर करेंगे।

विज्ञापन

ओरिजिनल ISI मार्क हेलमेट

इस सम्स्य बाजार में नकली (सस्ते) और असली हेलमेट उपलब्ध हैं। एक नकली हेलमेट आपको 300-400 रुपये में आसानी से मिल जायेगा, लेकिन एक अच्छा और ओरिजिनल ISI मार्क वाला हेलमेट आपको 1000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। इसलिए नकली और सस्ते हेलमेट का साथ छोड़ो और हमेशा ISI मार्केट वाला असली हेलमेट पहनकर ही टू-व्हीलर चलायें। आजकल बाजार में स्टाइलिश और स्पोर्टी डिजाइन वाले हेलमेट आसानी से उपलब्ध हैं। एक अच्छा हेलमेट न सिर्फ आपको चालान से बचाएगा बल्कि एक्सीडेंट में लगने वाली चोटों से भी सुरक्षित रखेगा।

बेस्ट हेलमेट ब्रांड्स

  • Steelbird
  • Vega
  • Studds
  • Royal Enfield
  • Axor

सेफ्टी जैकेट

टू-व्हीलर चलते समय सेफ्टी जैकेट आपको एक्सीडेंट के दौरान लगने वाली चोटों से काफी हद तक सुरक्षित रखने में मदद करती है। इसलिए जब भी बाइक/स्कूटर का इस्तेमाल करें तो जैकेट जरूर डाल लें… आजकल कई अच्छे ब्रांड की सेफ्टी जैकेट मार्केट में मौजूद हैं, जिनकी कीमत 2500  से 3000 के आस-पास शुरू हो जाती है। ब्रांड्स और क्वालिटी के हिसाब से इनकी कीमतों में बदलाव होता है। आप अपने साइज़ और स्टाइल के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं।

विज्ञापन

सेफ्टी ग्लव्स

ग्लव्स के साथ बाइक राइड करना अच्छा है। इससे आपके हाथ गंदे नहीं होते और हाथों को भी सेफ्टी मिलती है। इसलिए राइड के दौरान अच्छे ग्लव्स का इस्तेमाल जरूर करें। इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू हो जाती है। ग्लव्स हमेशा अपने हाथों के साइज़ के हिसाब से खरीदें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ