EVA Solar Electric car bookings: ऑटो एक्सपो 2025 में जहां एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारें देखने को मिली, वहीं एक ऐसी भी कार मौजूद रही, जिसने अपने डिजाइन, फीचर्स और रेंज से सबसे लुभाया। हम बात कर रहे हैं EVA सोलर इलेक्ट्रिक कार के बारे में। इस कार की कीमत 3.25 लाख से शुरू होकर 5.99 लाख तक जाती है। इसकी रूफ पर एक सोलर पैनल दिया है जो चार्ज होने पर करीब 13-15 किलोमीटर की एक्स्ट्रा रेंज ऑफर करता है। इस कार की बुकिंग शुरू हो गई है। आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में…
बुकिंग शुरू
EVA Solar Electric car की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 5000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। ध्यान रहे पहले 25,000 ग्राहकों को ही इंट्रोडक्टरी कीमत का फायदा मिलेगा, उसके बाद कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है।
EVA Solar Electric car: कीमत और वेरिएंट (बिना बैटरी के साथ कीमत)
- EVA Nova: 3.25 लाख रुपये
- EVA Stella: 3.99 लाख रुपये
- EVA Vega: 4.49 लाख रुपये
EVA Solar Electric car: कीमत और वेरिएंट (बैटरी के साथ कीमत)
- EVA Nova: 3.99 लाख रुपये
- EVA Stella: 4.99 लाख रुपये
- EVA Vega: 5.99 लाख रुपये
बैटरी और रेंज
EVA Nova वेरिएंट में 9kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो फुल चार्ज में यह 125km की रेंज ऑफर करेगा। इसके अलावा EVA Stella वेरिएंट में 12.6 kWh का बैटरी पैक लगा है और सिंगल चार्ज में 175 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। वहीं टॉप वेरिनेट Vega में 18kWh का बड़ा बैटरी पैक लगा है जो फुल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। इसमें फीचर्स भी आपको काफी ज्यादा मिलते हैं। साथ ही एक चिल बॉक्स भी मिलता है जिसमें आप अपने ड्रिंक्स को ठंडा रख सकते हैं।
ये कार सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक। एक बार चार्ज करने पर यह 250 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। जबकि, सोलर एनर्जी से एक साल में ये कार 3000 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इस समय यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।
यह भी पढ़ें: Electric Vehicle Market: भारत में तेजी बढ़ रही है इलेक्ट्रिक कारों की मांग, चौंका देगी रिपोर्ट
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
6 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
11 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
15 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
18 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines