टू व्हीलर पर घर लाना हो महीने भर का राशन या फिर गैस सिलेंडर, यह 5 बड़े बूट स्पेस वाले EV Scooters हैं बेस्ट
Edited By Amit Kasana

EV Scooters with big boot space
Edited By Amit Kasana

EV Scooters with big boot space
EV Scooters: फेस्टिव सीजन के मद्देनजर लोग अपना पसंदीदा टू व्हीलर बुक करवा रहें हैं। लोग अधिक बूट स्पेस वाले स्कूटरों को प्राथमिकता देते हैं। आइए आपको इस खबर में 5 ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताते हैं जिनमें बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
इस स्मार्ट स्कूटर में 43 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह स्कूटर पांच घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 120 km की हाई रेंज देता है। यह स्कूटर 4 Kwh की बैटरी पैक के साथ आता है। इसकी टॉप स्पीड 90 km/hr की है। स्कूटर में 6700 W की मोटर पावर मिलती है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है। इस स्कूटर में पांच लीटर तक का छोटा गैस सिलेंडर आसानी से आ सकता है।

River Indie
ओला के S1 और S1 Pro में 36 लीटर और Ola S1 Air में कुल करीब 34 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जिसमें बेहद आसानी से हम अपने दो हेलमेट, लैपटॉप समेत बड़ा बैग आसानी से रख सकते हैं। Ola S1 Air के फीचर्स की बात करें तो यह शुरुआती कीमत 1.19 लाख रुपये में आता है। सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 151 Km की ड्राइविंग रेंज देता है। इस इलेकट्रिक स्कूटर की सीट हाइट 792 mm की है। यह 90 Kmph की टॉप स्पीड देता है।
TVS Jupiter 125
इस स्टाइलिश स्कूटर में 33 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह स्कूटर तीन वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शन में मिलता है। स्कूटर शुरुआती कीमत 85574 हजार रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है। इसमें 124.8cc का BS6 इंजन मिलता है। स्कूटर 8.04 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। TVS Jupiter का इलेक्ट्रिक वर्जन भी आता है।

Ola S1 Pro
इस डैशिंग लुक्स वाले स्कूटर में 26 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1,41,746 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है। स्कूटर 110 Km की ड्राइविंग रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 80 Kmph की है। स्कूटर का कुल वजन 125 kg का है। इसे आसानी से सड़क पर कंट्रोल किया जा सकता है। स्कूटर की बैटरी सामान्य चार्जर से 8 घंटे में चार्ज हो जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: