---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

50 हजार से कम कीमत वाले EV Scooters, इन्हें चलाने के लिए नहीं चाहिए ड्राइविंग लाइसेंस 

EV Scooters: इंडियन टू व्हीलर बाजार में 50 हजार से कम कीमत वाले टू व्हीलर की काफी डिमांड है। यह ऐसे स्कूटर होते हैं जिन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। बिना पंजीकरण करवाए इन्हें आप सड़क पर फर्राटा भर सकते हैं। आइए आपको कुछ ऐसे ही स्कूटरों की कीमत और फीचर्स […]

---विज्ञापन---

EV Scooters: इंडियन टू व्हीलर बाजार में 50 हजार से कम कीमत वाले टू व्हीलर की काफी डिमांड है। यह ऐसे स्कूटर होते हैं जिन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। बिना पंजीकरण करवाए इन्हें आप सड़क पर फर्राटा भर सकते हैं। आइए आपको कुछ ऐसे ही स्कूटरों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Techo Electra Neo

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन में मिलता है। यह शुरुआती कीमत 41919 हजार रुपये में मिलता है। स्कूटर में 250 W की पावर क्षमता है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें LED लाइटिंग 250 Watt BDLC मोटर मिलती है। स्कूटर पांच से सात घंटे में फुल चार्ज होता है। इसमें 12V 20Ah की बैटरी है। इसमें 10 इंच के ट्यूब लैस टायर के साथ 150 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

---विज्ञापन---
Evolet Pony

Evolet Pony

Evolet Pony

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 वेरिएंट में अवेलेबल है। फिलहाल इसमें एक ही कलर आता है। यह ईवी स्कूटर शुरुआती कीमत 41124 हजार एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें 250 W की पावर मिलती है। स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है। Evolet Pony में असिस्टिड ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। यह सिंगल चार्ज पर 60 km की रेंज देगा। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। इसमें 48 V/24Ah का बैटरी पैक मिलेगा।

Yo Edge

यह स्कूटर एक वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में मिलता है। यह स्कूटर 49,086 हजार रुपये में मिलता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। यह स्कूटर 25 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह सात से आठ घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। यह एक बार चार्ज होने पर 60 kms तक चलता है।

---विज्ञापन---

Avon E Scoot

इस स्कूटर में 215 W की मोटर पावर मिलती है। स्कूटर में सिंगल चार्ज पर 65 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। इस स्कूटर में 0.96 kwh की बैटरी दी गई है। यह छह से आठ घंटे मे फुल चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 24 km/hr है। इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ सेल्फ स्टार्ट और अलॉय व्हील का फीचर मिलता है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 45000 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

Warivo Motors Queen

Warivo Motors Queen

Warivo Motors Queen

यह स्कूटर 100 km की अधिकतम रेंज देता है। इसे चार्ज करने में 5 से 8 घंटे लगते हैं। इसका कुल वजन 56 Kg का है। इस स्कूटर की ग्राउंड क्लीयरेंस 190 mm की मिलेगी। इसमें सेल्फ स्टार्ट, अलॉय व्हील, डिजिटल स्पीडोमीटर, ट्यूबलेस और डिजिटल ट्रिम मीटर मिलेगा। Warivo Motors Queen Price बाजार में 46800 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

---विज्ञापन---

भारत में यह है नियम

भारत में 16 से 18 वर्ष के उम्र के लोग गियरलेस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को चला सकते हैं। नियमों के अनुसार इन गियरलेस वाहनों की अधिकतम रफ्तार बस 25 KMPH तक होनी चाहिए। बता दें इन स्कूटरों में 250 W तक की पावर मोटर मिलती है। इंडिया में 18 वर्ष के पूरे हो चुके लोगों का ही लाइसेंस बनता है। जिसके बाद वह गियरवाले वाहन चला सकते हैं।

First published on: Oct 04, 2023 05:31 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola