1 लाख से कम कीमत में मिलते हैं यह धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
Edited By Amit Kasana

ईवी स्कूटर
Edited By Amit Kasana

ईवी स्कूटर
Ev Scooters Under 1 lakh: इंडियन टू व्हीलर बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड बढ़ रही है। इस सेगमेंट में 1 लाख से कम कीमत के स्कूटर लोगों की पहली पसंद हैं। आइए आपको किफायती बजट में शानदार फीचर्स वाले कुछ दोपहिया के बारे में बताते हैं।
इस स्कूटर में चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन Fiery Red, Sunshine Yellow, Classic Gray और Super White मिलते हैं। सड़क पर यह धाकड़ ईवी स्कूटर 25kmph की की टॉप स्पीड देती है। इसमें मोबाइल के लिए यूएसबी चार्जिंग और बेहद शॉर्प एंड पेंट और हैंडल बार दिया गया है। Snow+ एंटी-थेफ्ट और नेविगेशन दिया गया है। बाजार में यह स्कूटर 64000 रुपए में मिलता है। स्मार्ट लुक के साथ इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम मिलता है। इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती है।

फाइल फोटो
Yulu Wynn में 250 W की पावर मोटर लगाई गई है। इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। यह लास्ट-माइल मोबिलिटी व्हीकल है। इस धांसू स्कूटर में इसमें स्वैपेबल बैटरी पैक दिया गया है। इसमें कीलेस एक्सेस, ओटीए अपडेट और रिमोट व्हीकल एक्सेस दिया गया है। बाजार में यह ईवी स्कूटर 55,555 रुपये एक्स-शोरूम में मिलता है। इसमें दो कलर ऑप्शन स्कारलेट रेड और मूनलाइट व्हाइट दिए जा रहे हैं। इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ 25 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।
यह धांसू स्कूटर 45 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 12-इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। Hero Electric Optima का सिंगल बैटरी सीएक्स वैरिएंट 67,190 रुपये और डुअल बैटरी पैक सीएक्स ईआर (एक्सटेंडेड रेंज) वैरिएंट 85,190 रुपये एक्स शोरूम पर मिलता है। स्कूटर में 550W BLDC हब मोटर और 1.2kW की पावर मिलती है। सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 140 KM की ड्राइविंग रेंज देता है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

फाइल फोटो
एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 70 km तक चलता है। इसमें 48 और 60 वॉट का बैटरी पैक मिलता है। इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। बाजार में यह स्कूटर 41,999 हजार रुपये में मिलता है। कंपनी इसके पांच कलर ऑफर कर रही है और इसमें क्रूज कंट्रोल, कीलेस ऑपरेशन और फाइंड माई व्हीकल अलार्म जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Greta Harper ZX Series-I के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रोक और रियर में शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: