Ev Scooter: भारतीय बाजार में बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप कंपनी River ने गुरुवार को अपना नया River Indie स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी बैटरी 6.7kW की पावर जेनरेट करती है और इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।
पावरफुल बैटरी देगी 120 किमी की रेंज
स्कूटर में 4kWh की क्षमता वाली बैटरी पैक का भी विकल्प है। जो सिंगल चार्ज में लगभग 120 किमी तक चलती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स इको, राइड और रश मोड के साथ उपलब्ध है। स्कूटर 18 डिग्री ग्रेडेबिलिटी हासिल कर सकता है।
और पढ़िए –Mahindra Thar RWD: फुली लोडेड और एडवांस फीचर्स, इस Thar की कीमत 10 लाख से भी कम, जानें फीचर्स
चलाना और बैलेंस बनाना आसान
स्कूटर का बूट स्पेस 55-लीटर (43 लीटर बूट स्पेस और 12 लीटर ग्लव बॉक्स) का है। स्कूटर का वजन महज 200 किलोग्राम का है। जिससे इसे चलाना और बैलेंस बनाना आसान होगा। स्टाइलिश लुक लिए इस स्कूटर की कीमत 1,25,000 रुपये (एक्स-शोरूम ) है। कंपनी महज 1,250 रुपये लेकर स्कूटर बुक कर रही है। बाकी की रकम आसान किश्तों में देने का ऑप्शन है।
14 इंच का बड़ा व्हील साइज
जानकारी के मुताबिक स्टैंडर्ड चार्जर से स्कूटर की बैटरी 5 घंटे में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इसमें 14 इंच का बड़ा व्हील साइज दिया जा रहा है। इसमें ट्वीन बीम हेडलैंप, यूनिक टेललैंप, क्लीप-ऑन हैंडलबार और फ्रंट फूड पेग दिया जा रहा है। स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे ट्विन रियर हाइड्रॉलिक सस्पेंशन है। इसकी डिलीवरी अगस्त 2023 से शुरू होगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
15 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
17 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
18 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
20 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
22 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines