खुशी से नाचने लगे व्यापारी, तीन पहियों पर चलने वाला Micro Pod ईवी लॉन्च, जानें फायदे

EV Micro Pod price, EV Micro Pod mileage, auto news

EV Micro Pod

EV Micro Pod: अब संकरी गलियों में सामान ढोने का झंझट खत्म हो गया है। खास छोटे व्यापारियों के लिए हल्के इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी जेन मोबिलिटी ने नया इलेक्ट्रिक माइक्रो पॉड लॉन्च किया है। यह 150 किलोग्राम तक सामान उठा सकता है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक चलेगा।

विज्ञापन

यह दो घंटे में होगा फुल चार्ज

जानकारी के अनुसार यह पर्पज बिल्ड कार्गो थ्री व्हीलर लाइट इलेक्ट्रिक वाहन है। फिलहाल इसे दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। इसे डेढ़ से दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें व्हीकल ट्रैकिंग, चार्जिंग डिटेल, जियोफेंसिंग और रिमोट लॉक जैसी सेफ्टी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

मिल चुके हैं 10000 प्री-ऑर्डर 

माइक्रो पॉड में लगा हुआ कार्गो बॉक्स जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें रेफ्रिजिरेटिड बॉक्स, खुले टब में कस्टमाइज करवाया जा सकता है। यह बी2बी प्रोडक्ट है। बताया जा रहा है कि अब तक इसे कंपनी को इसके 10,000 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी मनेसर स्थित अपने प्लांट में हर साल 100,000 वाहन प्रोडक्शन की क्षमता रखती है।

विज्ञापन

9999 रुपये में किराये पर लें 

जेन मोबिलिटी के फाउंडर सीईओ नमित जैन के अनुसार यह लाइट इलेक्ट्रिक वाहन है। इसे लीजिंग और रेंटल कंपनियों के साथ-साथ फ्लीट और थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स (3PL) प्रोवाइडर्स के लिए पेश किया गया है। इसे 9,999 रुपये तक की फीस के साथ मासिक रूप से लीज या किराये पर लिया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ