इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक अब भारतीय बाजार में तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. लेकिन इन गाड़ियों को घर पर चार्ज करते समय छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. पिछले कुछ समय में चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटर में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऐसे में अगर आप भी घर या हाउसिंग सोसाइटी में अपना इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
EV खरीदने से पहले चार्जिंग की पूरी जानकारी लें
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनो खरीदनों से पहले सिर्फ उसकी कीमत और रेंज पर ध्यान देना काफी नहीं है ये भी जानना जरूरी है कि उसे घर पर सुरक्षित तरीके से चार्ज करने के लिए तरह के चार्जर और इलेक्ट्रिकल सेटअप की जरूरत होगी. इसलिए वाहन खरीदते समय डीलर से चार्जिंग से जुड़ी सभी जानकारी जरूर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.
घर का बिजली लोड जरूर कर चेक
ईवी चार्ज करने से पहले ये चेक करें कि आपके घर का बिजली कनेक्शन इसका लोड संभालने में सक्षम हो. अगर कम पावर वाले कनेक्शन पर इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक चार्ज की जाती है, तो वायरिंग और बिजली पर ज्यादा लोड पड़ता है इसे शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसी घटना हो सकती है.
एक्सपीरियंस्ड टेक्नीशियन से लगवाएं चार्जर
घर में ईवी चार्जर का इस्टॉलेशन किसी भी अनजान व्यक्ति से नहीं करवाएं. चार्जर हमेशा किसी ट्रैन्ड टेक्नीशियन से ही लगवाएं. सही तरीके से लागया गया चार्जर न सिर्फ बेहतर परफॉर्म करता है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी ज्यादा भरोसेमंद होता है.
ये भी पढ़ें- नई Maruti Brezza खरीदने का है प्लान? तो जान लें इसमें हुए 5 बड़े बदलाव, ये हैं नए धांसू अपडेट्स
डेडिकेटेड इलेक्ट्रिकल सर्किट का इस्तेमाल करें
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईवी चार्जर को हमेशा अलग यानी डेडिकेटेड इलेक्ट्रिकल सर्किट से जोड़ा जाए. इससे चार्जिंग के दौरान दूसरे घर के उपकरणों पर असर नही पड़ता और बिजली को लोड भी बेलेंस्ड रहता है. ये तरीका दुर्घटना की संभावना को काफी हद कम कर देता है.
एक्सटेंशन कॉर्ड और एडाप्टर से करें परहेज
इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक चार्ज करने के लिए कभी भी एक्सटेंशन कार्ड, अस्थायी वायरिंग या जुगाड़ वाले कनेक्शन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसी तरह चार्जर के साथ किसी भी तरह का एडाप्टर लगाने से भी बचना चाहिए. ऐसे तरीके सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं माने जाते और हादसे का कारण बना सकते हैं.
सही चार्जिंग सेटअप क्यों है जरूरी?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक देश में सिर्फ करीब 55 प्रतिशत ईवी मलिकों के पास ही सुरक्षित और सही चार्जिंग सेटअट उपलब्ध है. यही वजह है कि चार्जिंग के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं. ऐसे में आप कुछ जरूरी नियमों का पालन करते हैं और सही चार्जिंग व्यवस्थ अपनाते हैं तो इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- नई कार लेते समय न करें ये बड़ी गलती! 5 मिनट में ऐसे पहचानें कार की एसेसरीज असली हैं या नकली
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
47 mins agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
18 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
20 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
22 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
23 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines