EV car sales India: भारत में अब पेट्रोल-डीजल कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की मांग भी लगातार बढ़ रही है। कुछ साल पहले तक लोग EV को लेकर असमंजस में थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। सरकार की नीतियों, बढ़ते पेट्रोल-डीजल दाम और नई टेक्नोलॉजी की वजह से भारतीय ग्राहक EV की ओर तेजी से अट्रैक्ट हो रहे हैं।

इधर सरकार ने भी EV अपनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। FAME-II जैसी स्कीम के जरिए खरीदारों को सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा, कई राज्य EV खरीदने पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी छूट दे रहे हैं। यही वजह है कि जुलाई 2025 तक EV कारों की बिक्री में लगातार इजाफा देखा गया है। 

---विज्ञापन---

2024 में EV की जबरदस्त बिक्री

साल 2024 भारत के EV मार्केट के लिए ऐतिहासिक रहा। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे साल में लगभग 1.94 मिलियन EVs बिकीं, जो 2023 के मुकाबले करीब 27% ज्यादा है। EVs का हिस्सा अब भारत के कुल ऑटो बाजार का 7.5% हो चुका है। यह आंकड़ा बताता है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियां मेन मार्केट बन सकती हैं।

---विज्ञापन---

फोर-व्हीलर EV की बढ़ी डिमांड

पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ही ज्यादा बिकते थे, लेकिन अब EV कारों और SUVs की मांग भी लगातार बढ़ रही है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में भारत में 1.07 लाख से ज्यादा चार-पहिया EVs बिकीं। यह संख्या साबित करती है कि अब भारतीय परिवार कार खरीदते समय EV को एक गंभीर विकल्प मान रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप कारें, कीमत और फीचर्स के साथ पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

2025 में जून तक के हाल

वाहन डेटा की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से जून 2025 के बीच सिर्फ छह महीनों में 74 हजार 539 EV कारें और SUVs बिक चुकी हैं। यह आंकड़ा 2024 में पूरे साल की बिक्री का लगभग 75% है। इसका सीधा मतलब है कि 2025 EV कारों के लिए अब तक का सबसे अच्छा साल साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

Q2 2025 में EV का बूम

साल 2025 में Q2 यानी अप्रैल से जून के बीच, भारत में कुल 5.3 लाख EVs की बिक्री हुई। यह पिछले साल की इसी अवधि से 34% ज्यादा है। अब तक देश में रजिस्टर्ड EVs की कुल संख्या 64 लाख से भी ऊपर पहुंच चुकी है।

टाटा मोटर्स की बढ़ती चुनौती

भारतीय EV मार्केट की सबसे बड़ी कंपनी अभी भी टाटा मोटर्स(Tata Motors) है। लेकिन इसकी हिस्सेदारी पहले 73% से घटकर 62% पर आ गई है। इसका कारण है कि Mahindra, Hyundai, JSW MG और Maruti जैसी कंपनियां अब EV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं। 

ये नए मॉडल्स हुए लॉन्च

2025 में कई बड़े ब्रांड्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की हैं। Maruti की e-Vitara, Hyundai की Creta Electric, Mahindra की BE 6 और XEV 9e जैसे मॉडल लोगों में उत्साह पैदा कर रहे हैं। इन नई कारों के आने से EV बाजार में बिक्री दोगुनी होने की संभावना जताई जा रही है।