Detel EV Easy Plus: इलेक्ट्रिक बाइक टू व्हीलर मार्केट का नया ट्रेंड है। इसी सेगमेंट में एक सस्ती और हाई ड्राइविंग रेंज ईवी है Detel की Easy Plus.यह ई बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 km तक चलती है। यह आरामदायक सिंगल सीट के साथ ऑफर की जा रही है।
टॉप स्पीड 25 kmph
Detel EV Easy Plus शुरुआती कीमत 46,999 हजार रुपये में ऑफर की जा रही है। यह ई बाइक फिलहाल केवल एक वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन में मिलती है। सड़क पर इसकी टॉप स्पीड 25 kmph की है। यह हाई परफॉमेंस ई बाइक है। यह शॉर्प लाइट के साथ आती है।
Detel EV Easy Plus
सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक
इस ई बाइक की बैटरी पर दो साल तक या 40,000 Km तक की वारंटी मिलती है। Detel EV Easy Plus में 250 वॉट की मोटर मिलती है। इसमें सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस स्टाइलिश ई बाइक में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। ड्रम ब्रेक डिस्क ब्रेक से सस्ती होती हैं।
नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा
Detel EV Easy Plus को 1999 रुपये के टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को 5000 रुपये डाउन पेमेंट देकर अपने घर ले जा सकते हैं। बस इस लोन स्कीम के लिए आपको 9.7 फीसदी ब्याजदर के साथ कुल तीन साल के लिए 1,453 रुपये प्रतिमाह देना होना। डाउन पेमेंट के हिसाब से प्रतिमाह किस्त में बदलाव किया जा सकता है। लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।
Detel EV Easy Plus
16-इंच के बड़े टायर
इस ई बाइक में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में ट्विन शॉक्स सस्पेंशन दिए गए हैं। इन सस्पेंशन से खराब रास्तों में राइडर को झटके नहीं लगते हैं। Detel Easy Plus में 16-इंच के बड़े टायर दिए गए हैं, जो इसके लुक को एन्हांस करते हैं।
डिजिटल ट्रिपमीटर और धाकड़ कलर ऑप्शन
यह धांसू ई बाइक बाजार में Gemopai Miso को टक्कर देती है। इस धाकड़ ई बाइक में स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर और धाकड़ कलर ऑप्शन मिलते हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines