Engine Oil: हम अक्सर आपको अपने लेख में गाड़ियों के रखरखाव के बारे में बताते रहते हैं, ताकि आपकी गाड़ी बढ़िया चले और बीच सफ़र में ब्रेक डाउन का शिकार न होना पड़े। इसलिए एक बार फिर हम आपके कुछ खास टिप्स लेकर आये हैं। हम बात कर रहे हैं इंजन ऑयल के बारे में…अक्सर देखने में आता है कि लोग अपनी गाड़ी में इंजन ऑयल (Engine Oil) को समय पर न तो टॉप-अप करते हैं और ना ही बदलते हैं। अब इसकी वजह से गाड़ी की परफॉरमेंस तो खराब होती ही है साथ ही इंजन को भी भारी नुकसान होता है।
इंजन ऑयल के लगातार इस्तेमाल से इसकी ‘ल्यूब्रिकेट’ और ‘साफ’ करने की क्षमता तेजी से कम होती है, जिससे बाद इंजन का सामान्य तरीके से काम करना असंभव हो जाता है। और काफी मामलो में इंजन खुल भी जाता है और फिर तगड़ा नुकसान होता है।
कब बदलें इंजन ऑयल
वैसे तो इंजन ऑयल का बदलना कई बातों पर निर्भर करता ही आम तौर पर इंजन ऑयल को गाड़ी के हर 5,000 से 6,000 किलोमीटर चलने के बाद बदल दिया जाना चाहिए। इसके अलावा हर 3,000 किलोमीटर पर या पहले भी टॉपअप करवा लेना जरूरी होता है। ऐसा करने से न केवल इंजन की लाइफ बढ़ेगी बल्कि परफॉरमेंस में भी लगातर सुधार आएगा।
खुल सकता है इंजन
एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि आप समय पर इंजन ऑयल नहीं चेंज नहीं करवाते तो इंजन को काफी नुकसान होने लगता है। फ्यूल की खपत बढ़ने लग जाती जाती है। ओवरहीट की समस्या शुरू हो जाती है। शोर का स्तर बढ़ जाना और कई मामलों में तो इंजन पूरी तरह फेल भी हो सकता है। जिसकी वजह से आपका काफी नुकसान हो सकता है।
ऑटो एक्सपर्ट की राय
हमने ऑटो एक्सपर्ट टूटू से बात कि तो उन्होंने बताया कि किसी भी गाड़ी में समय पर इंजन ऑयल बदला लेना बेहद चाहिए। अगर इंजन ऑयल की मात्रा कम लगे और काला पड़ गया हो तो इंजन ऑयल डलवा लें या टॉप-अप करवा लें। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस समय बाजार में अलग-अलग इंजन ऑयल आने लगे हैं जो दावा करते हैं कि बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी लेकिन आपको वही इंजन ऑयल इस्तेमाल करना चाहिए जो कंपनी द्वारा Recommend किया गया हो।
यह भी पढ़ें: 40,000 रुपये सस्ती हुई ये इलेक्ट्रिक बाइक, फुल चार्ज में चलेगी 187 किलोमीटर
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
23 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines