गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में गर्मी और भी बढ़ेगी। गर्मी में घर से बाहर निकाना मुश्किल हो जाता है। गर्मी में वाहन भी कई बार ब्रेक डाउन का शिकार हो जाता है। गर्मी में अक्सर गाड़ी ओवर हीटिंग की चपेट में आकर बंद हो जाती है। लगतार ओवर हीट होने की वजह से कार में आग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। अब ऐसे में कार की रेगुलर सर्विस के साथ कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि बीच सफर आप भी ब्रेक डाउन का शिक्कर ना हो।4
Coolant चेक करते रहें
गर्मी में अपनी कार को फिट रखने के लिए हमेशा कूलेंट (Coolant) सही रखें और एक बोटल हमेशा साथ रखें। इस बात पर भी ध्यान देंना जरूरी है कि कहीं कूलेंट लीक न हो। कई बार खराब रास्तों पर और गड्डो में जाने से इस तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। ध्यान रहे अगर अगर इंजन के आसपास कूलेंट की लीकेज मिले तो सर्विस सेंटर पर जाकर इसे ठीक जरूर करवा लें, खुद से ठीक करने की कोशिश न करें। आपको बता दें कि कूलेंट ही इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है कूलेंट अगर सही होगा तो आपकी कार गर्मी में भी ओवरहीट नहीं होगी। Coolant हमेशा अच्छी कंपनी का होना जरूरी है। दरअसल हल्की क्वालिटी या सस्ते कूलेंट की वजह से इंजन लो काफी नुकसान हो सकता है।
रेडिएटर की सफाई जरूर करें
इंजन के पास लगे रेडिएटर की सफाई समय पर होना जरूरी है। ऐसा करने से गाड़ी की परफॉरमेंस बेहतर रहती है इंजन और कूलेंट को ठंडा रखने के लिए रेडिएटर सही होना जरूरी है। अगर रेडिएटर साफ़ नहीं होगा तो इंजन के गर्म होने की सम्भावना अधिक बढ़ जायेगी। इसलिए समय-समय पर इसे साफ़ करते रहें। अक्सर रेडिएटर के खराब होने से गर्म होने लगता है।
लम्बे सफर पर जाते समय अपनी गाडी की सर्विस जरूर करवा लें। इसके अलावा सफ़र के बीच-बीच में छोटे ब्रेक जरूर लें। 15-20 मिनट तक गाड़ी बंद करें ताकि इंजन ठंडा हो सके। इतना ही नहीं सफर के दौरान इसके अलावा पानी की बोतलें और एक्स्ट्रा कूलेंट बॉक्स साथ लेकर चलें। अगर जरूरत पड़े आप इस्तेमाल कर सकते हैं और ब्रेक डाउन होने से बच जायेंगे।
यह भी पढ़ें: मारुति से लेकर टोयोटा की 3 हाइब्रिड कारें भारत में होंगी लॉन्च, क्या ये EV से बेहतर होंगी ? जानें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines