Engine Oil Change in winter: धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है, सुबह और रात के समय मौसम तापमान काफी गिर जाता है। ऐसे में सुबह-सुबह गाड़ी स्टार्ट करने में परेशानी होती है। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग समय पर अपनी गाड़ी की सर्विस नहीं कराते। साथ ही इंजन ऑइल पुराना होता चला जाता है और लोग Oil को बदलते नहीं है।अगर आप अपनी गाड़ी को हमेशा फिट रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि गाड़ी में कितने किलोमीटर के बाद Oil का टॉप-अप या चेंज करवाना चाहिए..
इंजन ऑयल का काम
इंजन ऑयल के लगातार इस्तेमाल से इसकी ‘ल्यूब्रिकेट’ और ‘साफ’ करने की क्षमता तेजी से कम होती है, जिससे बाद इंजन का सामान्य तरीके से काम करना असंभव हो जाता है। और काफी मामलो में इंजन खुल भी जाता है और फिर तगड़ा नुकसान होता है।
Engine Oil
टॉपअप या कब बदलें इंजन ऑयल
गाड़ी में इंजन ऑयल हर 5,000 से 6,000 किलोमीटर चलने के बाद बदल दिया जाना चाहिए। ऐसा करने से इंजन की लाइफ बढ़ेगी बल्कि परफॉरमेंस में भी लगातर सुधार आएगा। जबकि सर्दी में भी आपको इंजन oil समय पर बदलना होगा। अगर आपकी गाड़ी सिटी में रोजाना 50 किलोमीटर से ज्यादा चलती है तो आपको सर्विस के साथ इंजन oil का भी ध्यान रखना होगा।
आ सकती है बड़ी समस्या
एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि आप समय पर इंजन ऑयल नहीं चेंज नहीं करवाते तो इंजन को काफी नुकसान होने लगता है। फ्यूल की खपत बढ़ने लग जाती जाती है। ओवरहीट की समस्या शुरू हो जाती है। शोर का स्तर बढ़ जाना और कई मामलों में तो इंजन पूरी तरह फेल भी हो सकता है। जिसकी वजह से आपका काफी नुकसान हो सकता है।
एक्सपर्ट की मानें तो किसी भी गाड़ी में समय पर इंजन ऑयल बदला लेना बेहद चाहिए। अगर इंजन ऑयल की मात्रा कम लगे और काला पड़ गया हो तो इंजन ऑयल डलवा लें या टॉप-अप करवा लें। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस समय बाजार में अलग-अलग इंजन ऑयल आने लगे हैं जो दावा करते हैं कि बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी लेकिन आपको वही इंजन ऑयल इस्तेमाल करना चाहिए जो कंपनी द्वारा Recommend किया गया हो।
ठंड में तापमान गिरने पर इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है, जिससे वह आसानी से सर्कुलेट नहीं कर पाता। ऐसे में विंटर-ग्रेड इंजन ऑयल का उपयोग आप अपनी गाड़ी में कर सकते हैं , क्योंकि ये इंजन ऑयल ठंड के मौसम में तरल बना रहता है। आप मल्टीग्रेड ऑयल (जैसे 5W-30) को चुनें, जो कम और ज्यादा तापमान दोनों में प्रभावी हो।
यह भी पढ़ें: 5 लाख में Tata ला रही है छोटी कार, Maruti को फिर मिलेगी कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
15 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
19 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines