EMotorad X2: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में इन दिनों ई बाइक हाई डिमांड पर है। कम कीमत की किफायती ई बाइक्स लोगों की पहली पसंद बन गई हैं। इसी सेगमेंट में टू व्हीलर निर्माता कंपनी EMotorad 30 हजार से कम कीमत की ई बाइक पेश करता है X2. यह बाइक 3 से 4 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।

विज्ञापन

25 Kmph की टॉप स्पीड

इसमें 7.8 Ah की बैटरी मिलती है। जो सड़क पर 25 Kmph की टॉप स्पीड देती है। इसमें 250W की मोटर है। इंडियन मार्केट को ध्यान में रखकर इसकी कीमत 27,999 हजार रुपये रखी गई है। इस ई बाइक में रिमूवेबल बैटरी, एलसीडी डिस्प्ले और एक मल्टी-लेवल पेडल असिस्ट दिया गया है।

विज्ञापन
EMotorad X2

EMotorad X2

 

विज्ञापन

GPS और जियो-ट्रैकिंग का फीचर

इसमें ट्रैकिंग डेटा के लिए IoT है। जो लंबे सफर, पहाड़ आदि पर हमें इंफोमेशन देगा। इसमें GPS और जियो-ट्रैकिंग का भी फीचर है। जिससे इस ई बाइक का पता लगाना बेहद आसान है। ई मोटोराड एक्स2 में फिलहाल एक वैरिएंट आता है।

इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक

सेफ्टी को ध्यान में रखकर इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बैटरी के साथ इसमें पैडल भी दिए गए हैं। इसे पहाड़, खराब रास्तों व संकरी गलियों में आराम से चलाया जा सकता है। इसकी सीट को राइडर के आराम को देखकर डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ