Elesco V1 VS Kinetic Zoom: Elesco में डिस्क ब्रेक तो Kinetic का ग्राउंड क्लीयरेंस जबरदस्त, जानें कंपैरिजन

Elesco V1, Kinetic Zoom, e scooters, scooters under 60000

Elesco V1 and Kinetic Zoom

विज्ञापन

Elesco V1 VS Kinetic Zoom: चार्जिंग स्टेशनों की कमी के चलते इंडियन टू व्हीलर मार्केट में हाई रेंज देने वाले ईवी वाहनों की डिमांड है। आइए आपको दो ऐसे इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में बताते हैं (Elesco V1 और Kinetic Zoom) जिनकी कीमत 70 हजार के रेंज में है और यह दोनों एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर तक चलते है

Elesco V1 में 2.5 kW की पावरफुल मोटर

Elesco V1 में 2.5 kW की पावरफुल मोटर है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 100 Km तक चलता है। यह शुरूआती कीमत 69,999 रुपये एक्स-शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें 2.5 kW की मोटर मिलती है। इसे फुल चार्ज करने में करीब छह घंटे का समय लगता है। इसमें कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन मिलता है।

Advertisment

स्कूटर में 220 किलो की लोडिंग कैपेसिटी है

स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल एप्लिकेशन कंट्रोल, जीपीएस और इंटरनेट कम्पैटिबिलिटी, कीलेस इग्निशन मिलता है। इसमें 10-इंच के पहिए दिए गए हैं। इसमें साइड स्टैंड सेंसर, फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें टेलिस्कोपिक यूनिट है। स्कूटर में 220 किलो की लोडिंग कैपेसिटी है।

Kinetic Zooom, E Scooters, Best E Scooters, EV EVER Scooters Under 70000

Kinetic Green Scooter

Kinetic में मिलते हैं तीन जबरदस्त वेरिएंट

Kinetic Zoom महज 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 60V 28Ah की बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 100 Km तक चलता है। इसे खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों व संकरी जगहों में आसानी से निकल जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक है

यह शुरूआती कीमत 71,500 रुपये से 1.18 लाख एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, कीलेस एंट्री, फाइंड माय स्कूटर अलर्ट, लॉक/अनलॉक बटन आदि फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक है और रियर कॉइल स्प्रिंग थ्री स्टेप्स एडजस्टेबल सस्पेंशन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ