यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ी लेने वालों की मौज, सरकार सीधे खाते में देगी सब्सिडी का पैसा, जानें कहां करें अप्लाई?

uttar pradesh, electric vehicle, subsidy, adityanath yogi

फाइल फोटो

Electric Vehicle Subsidy: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को सरकार ने बड़ी सहूलियत दी है। सरकार ईवी वाहनों पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए बनाया पोर्टल 20 अक्टूबर 2023 से चालू करने वाली है।

14 अक्टूबर 2022 के बाद वाहन खरीदने वालों को छूट मिलेगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पोर्टल बनाया है। जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर 2022 के बाद राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोग सब्सिडी पाने के लिए इस पोर्टल पर( https://upevsubsidy.in/) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20 अक्टूबर 2023 से पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं

20 अक्टूबर 2023 से इस पोर्टल पर अपनी डिटेल डालने के बाद सीधे कार मालिक के खाते में पैसा ट्रांसफर होगा। बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग और मोबिलिटी पॉलिसी 2022 को अनुमति दे दी है। इससे बड़ी संख्या में ईवी वाहन खरीदने वालों को लाभ मिलेगा।

25000 चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को 1 लाख तक सब्सिडी

इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग और मोबिलिटी पॉलिसी 2022 के अनुसार 15% सब्सिडी उन वाहनों को दी जाएगी जो इलेक्ट्रॉनिक वाहन फैक्ट्री से खरीदे जाते हैं। वहीं, पहले दो लाख इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को 5000 तक सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा 25000 चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को 1 लाख तक सब्सिडी दी जाएगी।

बिना बैटरी वाहन खरीदने वालों को 50% सब्सिडी 

पॉलिसी के अनुसार पहली 400 प्राइवेट इलेक्ट्रिक बसों को 20 लाख की सब्सिडी, 1000 इलेक्ट्रॉनिक गुड्स कैरियर को 10 लाख की सब्सिडी दी जाएगी। अगर कोई वाहन बिना बैटरी के खरीदा गया है तो उसे केवल 50% ही सब्सिडी दी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ