---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

1.50 लाख तक कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, इनमें से कौन सा लें? और क्यों?

Electric scooters under 1.50 lakhs: Ola S1 Pro 6.5 घंटे में फुल चार्ज होता है। इसमें सिंगल चार्ज में 195 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है।

---विज्ञापन---

Electric scooters under 1.50 lakhs: टू व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर नया क्रेज है। बाजार में 1.50 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस तक स्कूटर्स की भरमार है। किसी में चार्जिंग टाइम कम है तो कोई सिंगल चार्ज पर हाई ड्राइविंग रेंज देता है। वहीं, किसी में सेफ्टी फीचर्स अधिक हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं, जिससे आपको अपने बजट और पसंद के फीचर्स वाले स्कूटर को चुनने में मदद मिल सके।

---विज्ञापन---

TVS iQube

यह स्कूटर 82 km/hr की टॉप स्पीड देता है। यह शुरुआती कीमत 1.56 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। TVS iQube 4 घंटे 6 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। यह स्मार्ट स्कूटर तीन वेरिएंट में आता है। इसमें 4.56 वॉट का बैटरी पैक मिलता है। स्कूटर में 11 कलर आते हैं। यह एक बार फुल चार्ज होने पर यह 145 km तक चलता है। स्कूटर का वजन 128 kg है। इसमें 4400 पावर की मोटर मिलती है।

---विज्ञापन---

 

Ola S1 Pro

यह स्कूटर 6.5 घंटे में फुल चार्ज होता है। इसमें सिंगल चार्ज में 195 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। स्कूटर में 11000 पावर की मोटर मिलती है। इसमें 120 km/hr की टॉप स्पीड निकलती है। Ola S1 Pro शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह 12 कलर और 2 वेरिएंट में आता है। इसमें 7 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। यह हाई एंड स्कूटर है, जो खराब रास्तों पर स्मूथ राइड देता है।

---विज्ञापन---

Ather 450X

यह स्कूटर 4 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 150 km की ड्राइविंग रेंज देता है। इस स्कूटर में 6400 पावर की मोटर मिलती है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.26 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। स्कूटर का टॉप वेरिएंट 1.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। स्कूटर का वजन 111.6 kg है। इस स्कूटर में 90 km/hr की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्कूटर तीन वेरिएंट में ऑफर किया जा रहा है। इस स्मार्ट स्कूटर में 3.7kWh और 2.9kWh क्षमता की बैटरी मिलती है। स्कूटर में छह कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 07, 2023 07:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola