50 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहे इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल डिटेल

Electric scooters: Double Light 48V में अल्ट्रा प्रीमियम राइड कम्फर्ट के लिए एयरबैग असिस्टेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिया गया है।

Electric scooters

Electric scooters

Electric scooters: किफायती कीमत में ज्यादा दूरी तक चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार मार्केट में बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर शहर हो या गांव हर जगह की जरूरत बन गए हैं। आइए आपको इस खबर में 50 हजार से कम कीमत वाले ऐसे ही कुछ स्कूटरों के बारे में बताते हैं। यह स्टाइलिश स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 50 किलोमीटर तक चलते हैं।

विज्ञापन

Double Light 48V

यह स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 47499 हजार रुपये में आता है। यह स्टाइलिश स्कूटर फास्ट चार्जर से 2 घंटे में 70 फीसदी से अधिक तक चार्ज हो जाता है। इसमें दमदार लिथियम बैटरी मिलती है, जो चलते हुए हाई पावर जेनरेट करती है। यह स्कूटर महज 6 सेकंड में 40 kmph तक की स्पीड पकड़ लेता है।

विज्ञापन

Electric scooters

Electric scooters

विज्ञापन

स्कूटर में कीलेस एंट्री

Double Light 48V में अल्ट्रा प्रीमियम राइड कम्फर्ट के लिए एयरबैग असिस्टेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिया गया है। यह गड्ढों में राइडर को झटकों से बचाते हैं। इस न्यू जेनरेशन स्कूटर में कीलेस एंट्री, एंटी थेफ्ट तकनीक और अट्रैक्टिव कलर्स दिए गए हैं।

6 किलोमीटर तक का बैकअप

इस स्मार्ट स्कूटर में USB पोर्ट मिलता है, जिससे राइडर अपना मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस चार्ज कर सकता है। इस स्कूटर में ईको, सिटी, स्पोर्ट्स, रिवर्स और क्रूज कंट्रोल कई मोड आते हैं। इसमें साइड स्टैंड और रेस्क्यू मोड मिलता है। रेस्क्यू मोड में स्कूटर 6 किलोमीटर तक का बैकअप देता है।

विज्ञापन

Avon E Scoot

यह स्कूटर बाजार में 45000 हजार रुपये में मिल रहा है। इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर में 215 पावर की मोटर मिलती है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 65 km तक चलता है। Avon E Scoot स्कूटर में 0.96 kwh का बैटरी पैक मिलता है। यह स्कूटर सामान्य चार्जर से 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

विज्ञापन

24 km/hr की टॉप स्पीड

Avon E Scoot सड़क पर 24 km/hr की टॉप स्पीड देता है। इस डैशिंग स्कूटर में ट्यूबलैस टायर मिलते हैं। इसमें स्टाइलिश लाइट के साथ आरामदायक सस्पेंशन दिया गया है। इस स्कूटर में अलॉय व्हील, डुअल कलर और ग्राफिक्स मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ