ईवी टू व्हीलर बिक्री में सबसे आगे रहा ओला, जानें दूसरे व तीसरे नंबर पर कौन?

ola scooters, ev scooters, auto news

file photo

Scooter Sales April 2023: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अप्रैल 2023 में सबसे अधिक बिक्री हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में ओला टू व्हीलर की 21882 यूनिट्स बेची गई। जबकि अप्रैल 2022 में यह संख्या 12,708 यूनिट्स थी।

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर टीवीएस मोटर्स

रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे नंबर पर टीवीएस मोटर्स रही। कंपनी ने अपने जानदार स्कूटर आईक्यूब के अप्रैल 2023 में 8,318 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं अप्रैल 2022 में कंपनी ने इसकी 1,498 यूनिट्स की बिक्री की थी। इंडियन मार्केट में लगातार ईवी स्कूटरों की मांग बढ़ रही है।

विज्ञापन

हीरो इलेक्ट्रिक ने 3,331 यूनिट्स की बिक्री

तीसरे नंबर पर एम्पियर व्हीकल रही। पिछले महीने कंपनी ने 8,318 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि 2022 इस अवधि में यह संख्या 6,540 यूनिट्स रही थी। इसके बाद एथर एनर्जी अप्रैल में 7,746 इलेक्ट्रिक स्कूटर, बजाज ऑटो ने 4,013 यूनिट्स, हीरो इलेक्ट्रिक ने 3,331 यूनिट्स की बिक्री की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ