हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते वक्त न करें ये गलतियां,वरना बैटरी से लेकर बॉडी को होगा नुकसान

Electric Scooter: बारिश के मौसम में अपने स्कूटर की बैटरी और मोटर को सेफ रखने के लिए कवरिंग और सीलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Electric Scooter Care in Monoon: इस समय देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन शहरों में यही बारिश आफत बन गई है। सड़कों पर पानी भर गया है, रास्ते बंद हो गये हैं। लोग घन्टों जाम में फंस रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर है उन्हें बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है वरना बैटरी से लेकर स्कूटर की बॉडी तक को काफी नुकसान पहुंच सकता है। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं, जो बारिश के मौसम में आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर को ख़राब होने से बचाने में मदद कर सकते हैं।

बारिश में ऐसे चलायें इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगर जरूरी हो तो ही बारिश में बाहर निकलें..और अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर से ही आपको जाना पड़े तो.. धीमी गति से राइड करें साथ एक दम से ब्रेक लगाने से बचें। इसके अलावा कोशिश करें भरे पानी में स्कूटर न लेकर जायें। इसके अलावा फिसलन भरे रास्तों पर भी जानें से बचें।

बैटरी और मोटर को ऐसे सेफ रखें

बारिश के मौसम में अपने स्कूटर की बैटरी और मोटर को सेफ रखने के लिए कवरिंग और सीलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से ये वाटरप्रूफ हो जायेंगे और पानी का जल्दी से इनपर असर नही होगा। अगर बारिश में स्कूटर चलाकर आये हैं तो जल्दी से बैटरी कम्पार्टमेंट को चेक करें अगर पानी मौजूद है तो उसे साफ करें।

पानी से बचायें

30 मिनट तक पानी इलेक्ट्रिक स्कूटर रह सकता हैलेकिन बहुत देर तक नहीं.. ऐसे में कोशिश करें कि स्कूटर चलाते समय पानी में जाने से बचें। अगर आपके लिए संभव जो तो बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करने से बचें। घर या बाहर पार्क करते हैं तो इसे ढक कर रखें।

टायर और ब्रेक को ठीक से चेक कीजिये

स्कूटर के दोनों टायरों को ठीक से चेक करें… अगर ग्रिप घिस गई हो या टायर्स कमजोर पड़ गये तो नए टायर्स लगवा लें । क्योंकि खराब टायरों की ग्रिप आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं और फिसलने का डर लगा रहता है। इसलिए टायरों में अच्छी ग्रिप होना चाहिए। इसके अलावा स्कूटर के ब्रेक सिस्टम की जांच करें और कुछ भी गड़बड़ लगे तो ठीक करवा लें।

रेगुलर सफाई है जरूरी

वैसे तो स्कूटर की सफाई रोजाना ही जरूरी है लेकिन बारिश के मौसम में तो रोजाना और जब जरूरत पड़े तब सफाई करनी चाहिए ब्रेक और इलेक्ट्रिक कनेक्शनों को सूखा रखें, इसके अलावा र इलेक्ट्रिक कनेक्शनों को भी पूरी सूखा रखें। अगर कहीं पानी नजर आये तुरंत साफ करें।

यह भी पढ़ें: आज बुक करोगे तो कब मिलेगी नई Swift? जानें कितना चक रहा है Waiting Period

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें