Electric Motorcycle monsoon Tips: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बाद अब तेजी से इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड बढ़ने लगी है। आये दिन एक नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च ही रही है। अभी भी ई-बाइक्स बहुत ज्यादा किफायती नहीं है। फिलहाल जितने भी मॉडल आप देख रहे हैं वो सब थोड़े पिमियम हैं। यानी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है। जैसे हम पेट्रोल से चलने वाली बाइक्स की रेगुलर सर्विस पर ध्यान देते हैं ठीक उसी तरह E-Bikes की भी समय पर सर्विस होना बेहद जरूरी है।
एक सर्विस भी अगर मिस हुई ती समझो आगे चलकर बड़ी दिक्कत हो सकती है। अगर समय पर सर्विस होगी की गाड़ी कभी भी बीच रास्ते ब्रेक डाउन का शिकार नहीं होगी। Delhi-NCR में बारिश अभी जारी है और इसे में अगर आपकी बाइक भी बारिश में पूरी तरह से भीग चुकी है तो एक बार आपको सर्विस सेंटर जरूरी जाना चाहिये।
एक भी सर्विस नजर अंदाज न करें
पेट्रोल बाइक की तरह इलेक्ट्रिक बाइक की रेगुलर सर्विस भी बेहद जरूरी है। अगर समय पर सर्विस होगी तो सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करेंगे और बाइ ब्रेक डाउन होने से बच जाएगी, क्योंकि अगर सर्विस समय पर नहीं होगी तो बाद में खर्चा भी ज्यादा बढ़ जाता है।
बैटरी को बराबर चेक करवाते रहें
इलेक्ट्रिक बाइक की सर्विस करवाते समय उसकी बैटरी की भी जांच जरूर करवा लें। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आपको बैटरी की हेल्थ पता चल सकेगी। याद रखे किसी भी लोकल मैकेनिक के पास जाने से बचें।
कूलेंट की मात्रा कम न हो
जो इलेक्ट्रिक बाइक प्रीमियम होती हैं उनमें कुलेंट की के लिए अलग से बॉक्स होता है जिससे बैटरी के तापमान को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसलिए कूलेंट की बराबर जांच हो, और अगर कूलेंट कम हो जाये तो टॉप अप करवा लें। इसके अलावा बाइक ब्रेक्स की भी जांच करवा लें।
ऐसी गलती न करें
अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को डायरेक्ट धूप में पार्क न करें क्योंकि गर्मी में इलेक्ट्रिक बाइक में लगी बैटरी का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से इनकी परफॉरमेंस और रेंज कम हो सकती है। इसलिए अपने EV वाहन को गैराज या छायादार जगह पर ही पार्क करें, इसके अलावा आप सनस्क्रीन कवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। याद रखें, आप जितना अच्छे से बाइक की केयर करोगे उतनी ही अच्छी परफॉरमेंस आपको मिलेगी।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
13 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
15 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
18 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
19 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
20 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines