Auto Expo 2025 में इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों को सबसे ज्यादा पेश किया गया। मारुति सुजुकी ने जहां इलेक्ट्रिक विटारा को पेश किया तो वहीं हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर ग्राहकों में क्रेज लगातार बढ़ रहा है। लोग अब EVs पर पैसा खर्च करने लगे हैं। कार कंपनियां भी अब ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए मॉडल बाजार में उतार रही हैं। अगले 2 साल में कई नई इलेक्ट्रिक कारें बाजार में पेश की जाने वाली हैं। इस बार जिन कारों ने ऑटो एक्सपो में जलवा बिखेरा है, आइये जानते हैं उनके बारे में…
Maruti Suzuki e Vitara
मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara को पेश किया लेकिन इलेक्ट्रिक विटारा कई मामलों में निराश कई गई। EV सेगमेंट में देर से एंट्री करने के बाद भी ऐसा लगा जैसे मारुति सुजुकी ने इस कार को बनाने में कसर छोड़ दी है। डिजाइन में नयापन नहीं है। केबिन में स्पेस नहीं है रियर में सीट में थाई सपोर्ट जीरो है। सेफ्टी के इसमें 7 एयरबैग्स लगे हैं। इसे दो बैटरी पैक के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
Vayve Eva Solar Electric Car
Vayve Mobility ने ऑटो एक्सपो में अपनी पहले सोलर एनर्जी इलेक्ट्रिक कार को महज 3.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर मार्केट को हिला दिया है। ये कार सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक, दोनों ही तरीकों से दौड़ सकती है। एक बार चार्ज करने पर यह 250 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। वहीं, सोलर एनर्जी से एक साल में ये कार 3000 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इस समय यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।
Hyundai Creta Electric
ऑटो एक्सपो देखने आये लोगों को क्रेटा इलेक्ट्रिक खूब पसंद आई। इस कार की कीमत 17.99 (एक्स शोरूम) लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS और 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक दिया है जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज ऑफर करता है। जबकि 42kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। DC चार्जर की मदद से सिर्फ 10-80% चार्ज होने के लिए इस कार को 58 मिनट का समय लगता है।
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो में Sierra ev से पर्दा उठाया। इस SUV को देखने के लिए ऑटो एक्सपो में काफी भीड़ देखने को मिली। अपने जमाने में Sierra काफी पॉपुलर ब्रांड रहा है। Tata Sierra को पेट्रोल और डीजल वर्जन में पेश किया जाएगा। भारत में Sierra का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। नई Sierra में कई एडवांस फीचर्स शामिल किये गये हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Honda Amaze खरीदने का शानदार मौका! 31 जनवरी तक मिलेगा ये फायदा
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
4 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines