भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री अब तेजी से बढ़ रही है। लगतार नए मॉडल और ऑफर्स की वजह से EVs ग्राहकों में पॉपुलर हो रही हैं। टाटा मोटर्स से लेकर BMW की इलेक्ट्रिक कारें बाजार में बिक रही हैं। लेकिन दो ऐसी कंपनियां हैं जिनकी बिक्री टॉप पर है और आधे से ज्यादा EV बाजार पर इनका कब्ज़ा भी है। जी हां बात कर रहे हैं टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर के बारे में.. बिक्री के मामले में इन्होने महिंद्रा को भी पीछे छोड़ दिया है। आइये जानते हैं किस कंपनी ने बेचीं कितनी कारें…
इस समय ग्राहकों को टाटा मोटर्स और एमजी मोटर और महिंद्रा जैसी कंपनियां ग्राहकों को बेहतर ऑप्शन दे रही हैं। जिसकी वजह से EV बाजार में बेहतर ग्रोथ देखने को मिल रही है। 70% इलेक्ट्रिक कार बाजार में अकेले टाटा और एमजी का कब्जा है। इसके बाद तीसरे स्थान पर महिंद्रा एंड महिंद्रा है।
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEML) ने पिछले महीने (मार्च) भारत में कुल 4710 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और यह सबसे ज्यादा 38% ईवी बाजार पर कब्ज़ा है। वैसे टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में काफी गिरावट भी आई है, मार्च 2024 में इसकी 7184 यूनिट बिकी थी। इस समय कंपनी की नेक्सॉन ईवी, पंच ईवी और कर्व ईवी की काफी अच्छी डिमांड है।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की बात करें तो पिछले महीने भारत में कंपनी ने 3889 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, और यह मार्च 2024 की 1172 यूनिट के मुकाबले बंपर ग्रोथ के साथ है। एमजी का ईवी सेगमेंट में मार्केट शेयर 31% से ज्यादा है। इस समय देश में विंडसर ईवी और जेडएस ईवी की अच्छी डिमांड है।
तीसरे नंबर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा रही है, पिछले ने पिछले महीने कंपनी ने भारत में कुल 1944 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और इनका मार्केट शेयर करीब 16% रहा है। फिलहाल कंपनी अपनी हाल ही में लॉन्च हुई XEV 9e और BE6 को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: Renault की 5 नई कारें भारत में होंगी लॉन्च! नए डिजाइन सेंटर की घोषणा
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
11 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
15 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
17 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
18 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines