मौसम बदल रहा है, अपनी इलेक्ट्रिक कार की सर्विस जरूर कराएं, वरना होगा नुकसान

Electric car service: मौसम बदल रहा है। इस महीने दिन में गर्मी का बढ़ना शुरू हो गया है। कुछ दिनों में गर्मी सीजन शुरू हो जायेगा और ऐसे में अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक कार है तो उसकी सर्विस जरूर करवा लें तकी आपकी कार गर्मी के लिए भी तैयार रहे…

Electric car service

Electric car service

Electric car service: अगर आप इलेक्ट्रिक कार इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको उसकी सर्विस पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम बदल रहा है और कुछ दिनों में गर्मी शुरू हो जायेगी… ऐसे में अपनी गाड़ी को नए पहले से ही आपको तैयार रखना होगा। जिस तरह से हम पेट्रोल-डीजल कारों की बराबर सर्विस करवाते हैं ठीक उसी प्रकार से EVs की भी सर्विस बेहद जरूरी है, वरना ब्रेक डाउन का शिकार आप हो सकते हैं। लेकिन अक्सर  देखने को मिलता है कि लोग सर्विस पर ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से गाड़ियों में ब्रेक डाउन की समस्या बनी रहती है। इतना ही नहीं सर्विस करवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है वरना बाद में परेशानी भी हो सकती है। आपकी इलेक्ट्रिक कार ब्रेक डाउन का शिकार ना हो इसलिए इन बातों का ध्यान रखें…

समय पर सर्विस है जरूरी

अपनी इलेक्ट्रिक कार की रेगुलर सर्विस करवाना ना भूलें। अगर समय पर सर्विस होगी तो सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करेंगे और कार को ब्रेक डाउन होने से बचा भी लेंगे। क्योंकि अगर सर्विस समय पर नहीं होगी तो बाद में खर्चा भी बढ़ जाता है। जिस तरह से पेट्रोल-डीजल कार की सर्विस जरूरी होती है ठीक वैसे ही EV की भी सर्विस जरूरी है।

बैटरी को ध्यान से  चेक करवाएं 

इलेक्ट्रिक कार की सर्विस करवाते समय उसकी बैटरी की भी जांच जरूर करवा लें। क्योंकि इससे आपको बैटरी की हेल्थ पता चल सकेगी। अगर कोई भी दिक्कत नज़र आये तो तुरंत ठीक करवा लें …वरना बाद में आपको दिक्कत हो सकती है।

कूलेंट की मात्रा कम न हो

शायद आप नहीं जानते लेकिन, इलेक्ट्रिक कार में भी कूलेंट होता है जिससे बैटरी के तापमान को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसलिए कूलेंट की बराबर जांच हो, और अगर कूलेंट कम हो जाये तो टॉप अप करवा लें।

इस बात का रखें ध्यान

अपनी इलेक्ट्रिक कार के सभी टायर्स और ब्रेक की जांच करवा लें। इसके अलावा कार को डायरेक्ट धूप में पार्क न करें क्योंकि गर्मी में इलेक्ट्रिक कारों में लगी बैटरी का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से इनकी परफॉरमेंस और रेंज कम हो सकती है। इसलिए  EV को किसी छायादार जगह पर ही पार्क करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ