अगर आपके पास भी है इलेक्ट्रिक कार, तो सर्विस करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

पेट्रोल-डीजल कार की तरह इलेक्ट्रिक कार की रेगुलर सर्विस भी बेहद जरूरी है। अगर समय पर सर्विस होगी तो सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करेंगे और कार को ब्रेक डाउन होने से बचा भी लेंगे।

Electric car service

Electric car service

Electric car service: अब भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल कार की तरह इलेक्ट्रिक कार की रेगुलर सर्विस होना बेहद जरूरी है वरना बाद में दिक्कत हो सकती है। इतना ही नहीं सर्विस करवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है वरना बाद में परेशानी भी हो सकती है। अगर आपके पास भी है इलेक्ट्रिक कार तो यहां हम आपको बता रहे हैं सर्विस के जरूरी टिप्स।

समय पर सर्विस है जरूरी

पेट्रोल-डीजल कार की तरह इलेक्ट्रिक कार की रेगुलर सर्विस भी बेहद जरूरी है। अगर समय पर सर्विस होगी तो सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करेंगे और कार को ब्रेक डाउन होने से बचा भी लेंगे। क्योंकि अगर सर्विस समय पर नहीं होगी तो बाद में खर्चा भी बढ़ जाता है।

बैटरी चेक करवाना है जरूरी

इलेक्ट्रिक कार की सर्विस करवाते समय उसकी बैटरी की भी जांच जरूर करवा लें। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आपको बैटरी की हेल्थ पता चल सकेगी।

कूलेंट की मात्रा बराबर रखें

इलेक्ट्रिक कार में भी कूलेंट होता है जिससे बैटरी के तापमान को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसलिए कूलेंट की बराबर जांच हो, और अगर कूलेंट कम हो जाये तो टॉप अप करवा लें। इसके अलावा गाड़ी के टायर्स और ब्रेक की भी जांच करवा लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ