EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) की बैटरी लाइफ को लेकर अक्सर सवाल पूछे जाते हैं कि कितना चलेगी ? कितनी लाइफ होगी ? दरअसल अब ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने में दिलचस्पी दिखने लगे हैं। बाजार में नए-नए मॉडल आया रहे हैं। खास बात ये है कि अब EVs बजट में फिट भी होने लगी हैं। पेट्रोल-डीजल और यहां तक की CNG गाड़ियों की तुलना में इलेक्ट्रिक गाड़ियां सस्ती पड़ती हैं। जिन लोगों की डेली रनिंग 50 किलोमीटर के आस-पास या इससे ज्यादा है उनके लिए आज के समय में EVs बेस्ट है।
एक बार चार्ज करने में 200 किलोमीटर (कम से कम रेंज) की स्टैण्डर्ड रेंज मिल जाती है। बाजार में अब 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज वाली कारें भी आने लगी है। लेकिन अभी भी सवाल वही है कि आखिर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी लाइफ आखिर कितनी होती है? अगर आपके जहन में भी यही सवाल घूम रहा है ? तो आपके इस सवाल का जवाब आपको यहां दिया जा रहा है..
कितनी होती है EV की बैटरी लाइफ ?
यह इस बात पर निर्मर करता है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल में किस क्वालिटी के सेल लगे हैं। एक अच्छी क्वालिटी की बैटरी करीब 2000 सायकल तक चल सकती है। विस्तार से जानें तो अगर आप अपनी गाड़ी को 10% से लेकर 55%तक चार्ज करते हैं और फिर आप उसे फिर 10% तक डिस्चार्ज करते हैं तो इसे हाफ सायकल माना जाता है।
वहीं, बैटरी की लाइफ उसे बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले रॉ मटेरियल की क्वालिटी पर काफी डिपेंड करती है। वहीं, जैसे–जैसे बैटरी पुरानी होती जाती है वैसे–वैसे उसकी रेंज भी कम होने लगती है। रिपोर्ट के मुताबिक, हर इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी के रेंज में 5 से 10% तक की गिरावट देखी जा सकती है। यह ठीक ही काम करता है जैसे मोबाइल फोन की बैटरी करती है। वहीं एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि एक अच्छी क्वालिटी की बैटरी लाइफ करीब 7-8 साल होती है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी लाइफ ऐसे बढ़ा सकते हैं
अपनी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को 20%-80% के बीच ही चार्ज करें। बैटरी को पूरा डिस्चार्ज और पूरा चार्ज करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से रेंज और बैटरी लाइफ दोनों बेहतर होते हैं। जहां तक संभव हो अपनी गाड़ी में फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि करने से बैटरी जल्दी गर्म होती है और उसकी लाइफ भी कम हो सकती है। जहां तक संभव हो सके गाड़ी को नॉर्मल चार्जेर से ही चार्ज करें।
अपनी गाड़ी को धूप में पार्क करने से बचें, क्योंकि धूप से बैटरी जल्दी गर्म होने लगती है। गाड़ी को ठंडी जगह में ही पार्क करें। इसके अलावा अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) अपडेट करते रहें। गाड़ी को आराम से स्मूथ ढंग से ड्राइव करें। जब तक जरूरत ना पड़े तब तक स्पोर्ट्स मोड का इस्तेमाल ना करें, और हमेशा Eco Mode का ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: 28km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, Maruti की इस कार को खरीदना हुआ काफी महंगा, जानें नई कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
19 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines