Yulu Wynn E scooter: बढ़ते पेट्रोल के दामों के चलते लोग इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का रूख कर रहे हैं। दीपावली नजदीक आते ही बाजार में ई स्कूटरों की डिमांड बढ़ी है। ऐसा ही एक ई स्कूटर है जो एक बार फुल चार्ज होने पर कुल करीब 60 किलोमीटर तक चलता है। यह डैशिंग लुक स्कूटर खास युवा वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हम बात कर रहे हैं Yulu Wynn E scooter की।
100 किलो की लोड क्षमता
यह स्कूटर हैवी लोड ले जाने के लिए बना है। यह स्कूटर करीब 100 किलो तक वजन बड़ी आसानी से लेकर जा सकता है। इसकी लंबाई 1630 mm की है। इसमें आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोर्क और रियर में ट्विन में शॉक सस्पेंशन मिलता है। जिससे खराब रास्तों पर राइडर को कम झटके लगते हैं।
Yulu Wynn E scooter
0.98 kwh की बैटरी
ई स्कूटर की सीट हाइट 740 mm की है, जिसे कम लंबाई वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं। इस ई स्कूटर में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोर्क और रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन के साथ आता है। इस स्मार्ट ई स्कूटर में 0.98 kwh की जानदार बैटरी मिलती है। यह लो स्पीड स्कूटर है।
24.9 kmph की टॉप स्पीड
इस शानदार स्कूटर में 24.9 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें 1200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे इसे कम जगह से आसानी से मोड़ा जा सकता है। Yulu Wynn E scooter में 250 W की मोटर पावर दी गई है। ई स्कूटर की चौड़ाई 670 mm की है। इसे चलाने के लिए डीएल की जरूरत नहीं है।
स्कूटर में रिमोट व्हीकल एक्सेस
Yulu के इस ई स्कूटर में मोबाइल क्नेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस स्टाइलिश स्कूटर में250 W की मोटर लगाई गई है। स्कूटर में 12 इंच का व्हील साइज दिया गया है। स्कूटर में रिमोट व्हीकल एक्सेस, कीलेस एक्सेस और सेफ्टी के लिए दोनों पहियों ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
41 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines