E-rickshaw Battery Charging Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने घर का गुजारा करने के लिए ई-रिक्शा चला रहे हैं। पैडल रिक्शा की तुलना में पिछले कुछ सालों से ई-रिक्शा चालकों की बढ़ोतरी हो गई है। इसका कारण कहीं न कहीं कम खर्च में ज्यादा मुनाफा है। बैटरी से चलने वाला ई-रिक्शा को चार्जिंग स्टेशन से चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, अभी जगह-जगह पर चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घर की बिजली का इस्तेमाल करके ई-रिक्शा को चार्ज करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि घर की बिजली से ई-रिक्शा को चार्ज करना आपके लिए घातक भी हो सकता है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई खबर के अनुसार ई-रिक्शा को चार्ज करने के दौरान एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में 7 लोग आ गए जिसमें से दो मासूम बच्ची की मौत तो आग में झुलसने से हो गई। अगर आप भी अपने घर में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे हैं तो पहले चार्जिंग के दौरान ध्यान में रखी जानी वाली कुछ बातों का खास ख्याल रखें। आइए जानते हैं कि ई रिक्शा चार्जिंग के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जानते हैं।
ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?
ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान कौन सी गलतियां न करें?
1. हद से ज्यादा चार्ज
ई-रिक्शा की बैटरी लाइफ बेहतर बनाए रखने के लिए चार्जिंग के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आपको ई-रिक्शा की बैटरी हद से ज्यादा चार्ज नहीं करनी चाहिए। कुछ लोग ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग के लिए रातभर लगा देते हैं, जोकि गलत है। ओवरहीटिंग से बैटरी गर्म होकर फट भी सकती है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में फोन को ओवरहीट होने से बचाते हैं ये 7 टिप्स
2. पूरी तरह से बैटरी खत्म न होने दें
कुछ लोग अपने ई-रिक्शा की बैटरी तब चार्ज करते है जब वो पूरी तरह से खत्म हो जाती है। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। इस तरह की गलती से आपका ई-रिक्शा ब्लास्ट की वजह भी बन सकता है। लगातार पूरी तरह डिस्चार्ज बैटरी को चार्ज करने की आदत बैटरी को तो खराब करेगी ही, साथ ही ये फटने की वजह भी बन सकेगी।
3. धूप के संपर्क से बैटरी को दूर रखें
ई-रिक्शा की बैटरी को गर्माहट से दूर रखना चाहिए। खासतौर पर धूप के संपर्क से तो बैटरी को जरूर दूर रखें। इससे ये ज्यादा गर्म हो सकती है और फट भी सकती है। ये भी ध्यान रखें कि बैटरी को धूप के संपर्क दूर रखकर ही चार्ज करना चाहिए। कोशिश करें कि जब आप बैटरी चार्ज कर रहें तो वो जगह छायादार हो या ठंडक वाली हो।
ये भी पढ़ें- ना करें ये 5 गलतियां, वरना समय से पहले फोन हो जाएगा खराब!
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
7 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
9 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
11 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines