हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

E Bike GET 1 VS InGo Flee: GET 1 की 10 पैसे Km रनिंग कॉस्ट तो InGo महज 5 रुपये में चलता है 50 किलोमीटर, कौन सा बेहतर?

विज्ञापन
E Bike GET 1 VS InGo Flee

E Bike: इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ में E Bike हर घर की पसंद बनती जा रही है। घर में बच्चों को कहीं जाना हो या महिलाओं को मार्केट। लोग इसे अपने डेली यूज में इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। इसी सेगमेंट में मार्केट में कई ई बाइक हैं। आज हम E Bike GET 1 को InGo Flee से कम्पेयर करते हैं।

घर, ऑफिस, फैक्ट्री कहीं भी मल्टीपरपज यूज किया जा सकता है

देखते हैं किसमें क्या फीचर्स हैं जो आपके लिए बेस्ट हैं। इन ई बाइक या स्कूटर को चलाने के लिए कोई लाइसेंस नहीं चाहिए। इनका रजिस्ट्रेशन करवाना भी नहीं पड़ता। यह इलेक्ट्रिक वाहन खासतौर पर भारी वजन ढाेने के लिए बनाए गए हैं। जिनका घर, ऑफिस, फैक्ट्री कहीं भी मल्टीपरपज  यूज किया जा सकता है।

ingo flee

एक बार फुल चार्ज होने में 55 Km तक चलता है

InGo Flee में 250 W की मोटर दी जा रही है। यह बैटरी 1kW/48V पावर क्षमता रखती है। इसे फुल चार्ज होने में करीब चार घंटे का समय लगता है। ingo flee एक बार फुल चार्ज होने में 55 Km तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है।

और पढ़िए –आकर्षक कलर और स्मार्ट फीचर्स BYD की नई micro electric car Seagull पेश, जानें कीमत

स्कूटर आगे 50 किलो तक और पीछे 25 किलो तक वजन ले जा सकता है

InGo Flee का फ्रंट सस्पेंशन 43mm टेलिस्कोपिक है जो हादसे से बचाता है। कंपनी का दावा है कि यह E Scooter महज 5 रुपये में 50 किलोमीटर तक चलता है। स्कूटर आगे 50 किलो तक अधिकतम और पीछे 25 किलो तक अधिकतम तक वजन ले जाने में सक्षम है। Black InGo Flee Basic बाजार में करीब 59,000 हजार रुपये में उपलब्ध है।

पांच घंटे में फुल चार्ज होता है

GET 1 में 13Ah और 16Ah बैटरी पैक का ऑप्शन बाजार में उपलब्ध है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। सिंगल चार्ज में ये 50 किलोमीटर की रेंज देती है। यह पांच घंटे में फुल चार्ज होती है। GET 1 बाजार में 16Ah बैटरी पैक 43,500 रुपये और 13Ah बैटरी पैक 41,500 रुपये में मिलता है।

डबल शॉकर सस्पेंशन है और सीट एड्जेस्टेबल

इसमें डबल शॉकर सस्पेंशन है। इसमें सीट एड्जेस्टेबल, स्मार्ट Key, प्रोजेक्टर लेंस हेडलाइट, टेल लाइट, इंडिकेटर्स, स्टोरेज स्पेस दिया गया है। कंपनी GET 1 का 10 पैसे प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट होने का दावा किया है। यह रनिंग कॉस्ट सामान्य घरेलू इलेक्ट्रिसिटी रेट पर आधारित है। अलग-अलग राज्यों में इसमें कुछ अंतर हो सकता है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

(richmondartmuseum)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें