E-Bike में Bullet की ताकत!, 200 Kg वजन लेकर सरपट दौड़ती है, जानें कीमत
Author: Amit Kasana
2023-04-11 07:00:44
E-Bikes: इंडियन मार्केट में ई बाइक का काफी चलन है। इसी कड़ी में ग्लोबल मार्केट में E-Bike Eunorau Flash लॉन्च हुई है। यह बाइक सिंगल चार्ज में करीब 350 Km की ड्राइविंग रेंज देती है। यह बाइक 200 Kg वजन लेकर बड़ी आसानी से ऊंचाई पर भी चढ़क सकती है।
Eunorau Flash के 3 वेरिएंट मार्केट में पेश किए गए
Eunorau Flash के 3 वेरिएंट मार्केट में पेश किए गए हैं। इनमें कंपनी ने 750 से 1000 W तक की मोटर का विकल्प देती है। इसे बैटरी व पैडल दोनों से चलाया जा सकता है। इसमें 2,808 Wh की क्षमता का बैटरी पैक है। E-Bike की बैटरी फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है।
हैंडलबार पर LCD स्क्रीन मिलता है
इसमें हैंडलबार पर LCD स्क्रीन मिलता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, फ्रंट में हाइड्रोलिक सस्पेंशन, रियर में स्प्रींग बेस्ड सस्पेंशन मिलता है। ई बाइक में एल्युमिनियम फ्रेम है। जिससे इसका वजन महज 42 kg है। फिलहाल कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च करने की डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है भारत में यह शुरूआती कीमत 1.22 लाख रुपये में मिलेगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines