Electric Bike: भारतीय बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में Essel Energy ने दमदार इलेक्ट्रिक E Bike GET 1 को बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस बाइक का 10 पैसे प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट होने का दावा किया है। यह रनिंग कॉस्ट सामान्य घरेलू इलेक्ट्रिसिटी रेट पर आधारित है। अलग-अलग राज्यों में इसमें कुछ अंतर हो सकता है।
दो अलग-अलग बैटरी पैक13Ah और 16Ah
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाइक दो अलग-अलग बैटरी पैक13Ah और 16Ah में उपलब्ध है। जो 48 वोल्ट और 250 वॉट की क्षमता रखती है। बाइक में महज 39 किलोग्राम वजन है। जिसे चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है। ऐसे में घरेलू कामकाज के लिए लोगों की यह पहली पसंद है।
और पढ़िए – लो आ गई TVS Apache RR 310, जानें इस पावरपुल बाइक के फीचर्स और कीमत
टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा और सीट है एड्जेस्टेबल
जानकारी के मुताबिक सिंगल चार्ज में ये 50 किलोमीटर की रेंज देती है। यह पांच घंटे में फुल चार्ज होती है। कीमत की बात करें तो GET 1 बाजार में 16Ah बैटरी पैक 43,500 रुपये और 13Ah बैटरी पैक 41,500 रुपये में है। इसमें डबल शॉकर सस्पेंशन है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके सीट एड्जेस्टेबल हैं। स्मार्ट Key के साथ आती है। रिमोट की तरह ऑन और ऑफ भी कर सकते हैं। इसमें प्रोजेक्टर लेंस हेडलाइट, टेल लाइट, इंडिकेटर्स, स्टोरेज स्पेस दिया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
17 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
19 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
20 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
22 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines