हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

3 सेकंड में 100 की रफ्तार! डुकाटी की ये नई क्रूजर बाइक भारत में मचाएगी तहलका, कीमत सुन नहीं होगा यकीन

डुकाटी ने भारत में नई XDiavel V4 पेश की है, जो सिर्फ 3 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ती है. 1158cc V4 इंजन, 6.9-इंच TFT डिस्प्ले और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ यह बाइक लग्जरी और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

विज्ञापन
आ गई डुकाटी की सबसे पावरफुल क्रूजर.

Ducati XDiavel V4: डुकाटी ने भारत में अपनी सबसे दमदार और प्रीमियम क्रूजर बाइक Ducati XDiavel V4 लॉन्च कर दी है. यह बाइक सिर्फ लुक्स में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में भी सुपरबाइक्स को टक्कर देती है. 3 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार, V4 इंजन की ताकत और हाईटेक सेफ्टी फीचर्स के साथ XDiavel V4 उन राइडर्स के लिए है, जो पावर और लग्ज़री दोनों चाहते हैं.

Ducati XDiavel V4 की कीमत और कलर ऑप्शन्स

डुकाटी इंडिया ने XDiavel V4 को भारतीय बाजार में दो मेटालिक कलर ऑप्शन्स में उतारा है. बर्निंग रेड कलर की एक्स-शोरूम कीमत 30,88,700 रुपये रखी गई है, जबकि ब्लैक लावा कलर के लिए 31,19,700 रुपये चुकाने होंगे. इस प्रीमियम क्रूजर के साथ कंपनी कई एक्सेसरीज भी ऑफर कर रही है, जिनमें 48-लीटर पैनियर्स, पैसेंजर बैकरेस्ट और अलग-अलग स्टाइल के विंडशील्ड शामिल हैं.

विज्ञापन

1158cc V4 इंजन की जबरदस्त ताकत

नई Ducati XDiavel V4 की सबसे बड़ी खासियत इसका 1,158cc का V4 ग्रांटुरिस्मो इंजन है. यह इंजन 10,750 rpm पर 168 hp की पावर और 7,500 rpm पर 126 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन हल्का और कॉम्पैक्ट होने की वजह से बाइक 3 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. पुराने XDiavel 1260 S के मुकाबले इस बाइक का वजन 6 किलो कम होकर 229 किलो रह गया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो गई है.

विज्ञापन

एडवांस सस्पेंशन और दमदार ब्रेकिंग

राइडिंग कंट्रोल और स्टेबिलिटी के लिए बाइक के फ्रंट में 50mm के एडजस्टेबल इनवर्टेड फोर्क्स दिए गए हैं, जबकि रियर में कैंटिलीवर शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें 330mm के डिस्क ब्रेक और ब्रेम्बो स्टाइलमा कैलीपर्स लगाए गए हैं. यह सेटअप तेज रफ्तार में भी बेहतरीन कंट्रोल देता है और राइडर की सेफ्टी को प्राथमिकता देता है. लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखते हुए इसमें कंफर्ट और स्पोर्ट दोनों तरह की सीटिंग ऑप्शन्स भी दिए गए हैं.

विज्ञापन

फीचर्स- 6.9 इंच TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी

Ducati XDiavel V4 फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस है. इसमें 6.9 इंच का बड़ा TFT डिस्प्ले मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है. बाइक में फुल LED हेडलाइट के साथ वेलकम इफेक्ट और डायनेमिक इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जो इसे और प्रीमियम बनाते हैं.

विज्ञापन

टेक्नोलॉजी से भरपूर क्रूजर

सेफ्टी के लिए इस बाइक में 6-एक्सिस IMU आधारित कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और क्विक शिफ्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. राइडर अपनी जरूरत और सड़क की स्थिति के हिसाब से चार राइडिंग मोड्स- स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन और वेट में से किसी एक को चुन सकता है. कुल मिलाकर, Ducati XDiavel V4 भारत में उन लोगों के लिए है, जो क्रूजर बाइक में भी सुपरबाइक जैसी परफॉर्मेंस और लग्जरी चाहते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढे़- सर्दियों और कोहरे में बाइक चलाते हैं, ये खास हेलमेट बनेगा लाइफसेवर, ग्लास पर नहीं जमेगी धुंध

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola