हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ducati ने लॉन्च की इतनी महंगी बाइक, जिसमें खरीद लेंगे 4 मारुति कार, टॉप फीचर्स देखें

नई Ducati Hypermotard 698 Mono अपने क्लासिक रेड कलर में बेहद आकर्षित नज़र आती है। इस बाइक में 659cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 77.5PS की पावर और 63 Nm का टॉर्क देता है।

विज्ञापन

इटली की मशहूर सुपरबाइक निर्माता कंपनी Ducati ने भारत में अपनी नई बाइक Hypermotard 698 Mono को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया में सिंगल सिलेंडर इंजन की सबसे पावरफुल बाइक है। बाइक डिजाइन थोड़ा अलग है। बाइक में 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसे आप एक स्पोर्ट्स बाइक के रूप में देख सकते हैं। पहली ही नज़र में ये आपको पसंद आयेगी। आइये जानते हैं इस बाइक की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में…

कितना दमदार इंजन

परफॉरमेंस के लिए डुकाटी की नई Hypermotard 698 Mono में 659cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 77.5PS की पावर और 63 Nm का टॉर्क देता है। इस समय जितनी भी बाइक्स बाजार में मौजूद हैं उनमे सबसे ज्यादा पावर आपको इसी बाइक में मिलेगी। इस बाइक में स्पोर्ट्स,अर्बन,वैट राइडिंग मोड्स दिए ये हैं।

बाइक में एल्युमिनियम हैंडलबार मिलता है जो इसे पूरी तरह से स्पोर्टी फील देने में मदद करता है। इस बाइक को सिटी और रेस ट्रैक दोनों पर चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
इंजन 659 cc
पावर 77.5 hp
टॉर्क 63 Nm
गियरबॉक्स 6 स्पीड

 

फीचर्स

रेड कलर में यह बाइक आपका ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम आसानी से करती है। इसमें Y शेप वाले 5 स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गये हैं। इसमें डबल C-LED हेडलाइट दी गई है। इसमें एक फ्लैट और ऊंची सीट मिलती है।

इसके अलावा बाइक में हाई फ्रंट मडगार्ड दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में कॉर्नरिंग एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी विली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, डुकाटी पावर जैसे फीचर्स दिए गये हैं।

विज्ञापन

कितनी है कीमत ?

इस बाइक की कीमत इसका मुख्य आकर्षण का केंद्र है। नई Hypermotard 698 Mono बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 16.50 लाख रुपये है। इस बाइक को डुकाटी ने अपने क्लासिक रेड कलर ने में पेश किया है। इस बाइक की डिलीवरी जुलाई 2024 के आखिर से कर दी जाएगी। यह एक हाई परफॉर्मेंस बाइक है।


टॉप फीचर्स

विज्ञापन
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • 245mmडिस्क ब्रेक
  • 12 लीटर फ्यूल टैंक
  • 1443mm व्हीलबेस
  • 3.8 इंच LCD डिस्प्ले
  • 151kg वजन
  • 116mm रेसिंग पिस्टन

यह भी पढ़ें: Maruti की इस SUV पर 3.30 लाख का डिस्काउंट, ग्राहकों का इंतजार करते-करते थक गई थी कंपनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola