Ducati India: डुकाटी ने मंगलवार को अपनी नई बाइक Monster SP लॉन्च की है। इसमें 4-वॉल्व ट्विन पावर इंजन मिलता है। जो 9,250 rpm पर 111hp की पावर जेनरेट करता है। यह बाइक 93nm का पीक टॉर्क देती है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।
सेफ्टी के लिए बाइक में ABS सिस्टम दिया
सेफ्टी के लिए इस बाइक में ABS सिस्टम दिया गया है। एबीएस तकनीक से हादसों का खतरा कम होता है। टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है।
इसमें एल्यूमीनियम स्विंगआर्म, स्टीयरिंग डैम्पर मिलता है। बाइक में 4.3 इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, तीन राइडिंग मोड्स हैं। बाइक का कुल वजन 186 Kg है।
Ducati Monster SP
कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दी
मॉन्स्टर एसपी ट्रैक-सेंट्रल है मोटरसाइकिल है। भारतीय बाजार में इसकी शुरूआती कीमत 15.95 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। डीलरशिप जाकर लोग इसकी बुकिंग कर सकते हैं। यह बाइक बाजार में मौजूद Kawasaki Z900 और BMW F900R को टक्कर देगी।
राइडर का सफर आरामदायक और सुरक्षित
इसमें स्लिपर क्लच, क्विकशिफ्टर और स्टाइलिश साइलेंसर मिलता है। इसमें फ्रंट में पूरी तरह से एडजस्ट होने वाले 43mm के अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में पूरी तरह से एडजस्ट होने वाले ओहलिन्स शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। जो राइडर के सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं।
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 hr agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines