Driving License Cancelled: सड़कों पर अक्सर हम देखते हैं कि लोग टशन में गाड़ी चलाते हैं, जिसकी वजह से दूसरे लोगों को कई बार भारी नुकसान हो जाता है। ऐसे लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हैं। ऐसा करना अपराध है। ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने पर तगड़ा जुर्माना लगता है। कुछ मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस रद्द भी किया जा है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना कानूनन अपराध माना जाता है और इसके लिए जुर्माना और जेल हो सकती है। आइये जानते हैं किन मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है।
शराब पीकर गाड़ी चलाना
अगर आप गाड़ी चलाते समय अगर आप शराब पीते हैं तो यह आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है साथ ही पकड़े जाने पर जुर्माना और ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है। इसलिए शराब पीना आज ही बंद करें।
रेड लाइट जंप करने पर
रोजाना ना जाने कितने ही लोग रेड लाइट जम्प कर जाते हैं जो एक गंभीर अपराध है। रेड लाइट जंप करने पर आपका DL सस्पेंड किया जा सकता है। रेड लाइट जंप करके कई भयंकर रोड एक्सीडेंट हो चुके हैं। इसलिए रेड लाइट जंप किसी भी हाल में न करें। एक या दो मिनट की देरी आपकी आपकी और दूसरी ली लाइफ बचा सकती है।
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करना
अगर आप गाड़ी चलाते समय अगर आप मोबाइल पर बात करते हैं तो आज ही बंद कर दें क्योंकि पकड़े जाने पर आपका ना सिर्फ चालान कटेगा, साथ ही लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है। गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल एक्सीडेंट को निमंत्रण देना है।
ओवर स्पीड ना करें
रोड पर दी गई स्पीड के अनुसार ही अपनी गाड़ी की स्पीड रखें। बिना वजह ओवर स्पीड करने से बचें। हाई स्पीड से गाड़ी चलने चलाने से रोड एक्सिडेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। ओवर स्पीडिंग में दोषी पाये जाते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल किया जा सकता है।
Fog लैंप का गलत इस्तेमाल करना
फॉग लैंप (Fog Lamps) का इस्तेमाल सर्दी के मौसम में कोहरे को काटने के अलावा बारिश के दौरान किया जाता है, साफ मौसम में इसका इस्तेमाल करने से बचें वरना आप पर जुर्माना लग सकता है। फॉग लैंप के गलत इस्तेमाल से भी लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है। बेहतर यही है कि गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का जरूर पालन करें।
यह भी पढ़ें: Next Gen Wagon R: हाइब्रिड और फ्लेक्स फ्यूल के साथ आएगी नई वैगन आर, सामने आई जानकारी
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines