Driverless Cars In India : देश में बिना चालक वाली यानी ड्राइवरलेस वाली कारें नहीं चलेंगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर ड्राइवररहित कारों को लेकर अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि मैं जब तक परिवहन मंत्री रहूंगा, तबतक आप ड्राइवरलेस कार चलाने की बात को भूल ही जाएं। उन्होंने इसके पीछे की एक बड़ी वजह भी बनाई है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं देश में बिना ड्राइवर की कार चलने की अनुमति नहीं दूंगा। इसकी वजह से कई लोगों को नुकसान पहुंचेगा। जो लोग ड्राइवर के पेशे में हैं उनकी नौकरियां चली जाएंगी, इसलिए मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मुझसे इस पर कई बार सवाल पूछा गया और मैंने हर बार यही कहा कि मेरे परिवहन मंत्री रहने हुए ऐसा संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें : सस्ते होने जा रहे हैं EV, जानें सरकार का क्या है प्लान
जानें टेस्ला के बारे में क्या बोले नितिन गडकरी
आपको बता दें कि अमेरिका स्थित ईवी निर्माता टेस्ला भारत में भी अपना पैर जमाना चाहता है। इसके लिए उसने भारत से इनपोर्ट टैक्स में छूट की मांग की है। इसे लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में टेस्ला कंपनी का वेलकम है, लेकिन कारों का निर्माण भारत में होना चाहिए। चीन से आयात नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चीन में निर्माण और फिर भारत में आयात करना टेस्ला के लिए संभव नहीं है।
भारत में कार कंपनियों की नहीं गलेगी दाल
आपको बता दें कि गाड़ी बनाने वाली कई दिग्गज कंपनियां ड्राइवरलेस कारों पर काम कर रही हैं। इसे लेकर कई देशों में परीक्षण भी चल रहा है। अब ये कंपनियां अपनी ड्राइवरलेस कारों को लॉन्च करने पर विचार कर रही हैं, लेकिन भारत में यह संभव नहीं हो सकता है। भारत सरकार ने ड्राइवरलेस कारों को लेकर अपना विचार स्पष्ट कर दिया है।
(Valium)
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 mins agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
5 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines