CNG Car Driving Tips: भारत में CNG कारों के ग्राहकों की संख्या लगातर बढ़ रही है। पेट्रोल की तुलना में यह किफायती रहती है। इसलिए रोजाना जो लोग लम्बी दूरी तय करते हैं वो भी CNG कार को आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग अपनी CNG कार की ठीक से देखभाल नहीं करते। जिसकी वजह से उन्हें खराब परफॉरमेंस से लेकर कम माइलेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको इन 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ताकि आपकी CNG कार ना सिर्फ बेहतर प्रदर्शन करें साथ ही माइलेज भी अच्छी दे…
CNG की सर्विस टाइम पर हो
आपको हमेशा अपनी CNG कार की सर्विस समय पर करवानी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से गाड़ी की परफॉरमेंस में तो फर्क पड़ेगा ही साथ ही माइलेज में भी इजाफा होगा। याद रहे कार की सर्विस सिर्फ ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही करवानी चाहिये।
टायर्स में रखें सही एयर प्रेशर
CNG कार के सभी टायर्स में हवा का प्रेशर सही रखें। कोशिश करें कि हफ्ते में एक बार तो जरूर चेक करवा लें, साथ ही जितनी हवा कंपनी ने बताई है उतनी ही हवा आपको कार के सभी टायर्स में भरवानी चाहिये। ऐसा करने की गाड़ी की परफॉरमेंस काफी बेहतर होगी और माइलेज में भी इजाफा होगा।
लीकेज बराबर चेक करें
CNG सिलेंडर को और उसकी पाइप को ठीक से जा चेक कर लें क्योंकि इनमें लीकेज की समस्या आ सकती है, जिसकी वजह से गैस धीरे-धीरे लीक होकर बाहर निकलती रहती है और हमें इसका पता भी नहीं चल पाता। जिसकी वजह से गाड़ी की माइलेज कम होती चली जाती है।
वॉल्व की जांच करें
कार में लगी CNG किट के वॉल्व की जांच करें, कई बार इसमें दिक्कतें आनी शुरू हो जाती है जिसकी वजह से गैस लीक होने लगती है और माइलेज भी कम मिलती है। इसलिए वॉल्व की जांच जरूर करें और यह खराब हो रहा है तो इसे ठीक करवा लें।
स्पीड का ध्यान रखें
अपनी CNG कार की स्पीड 40-50 kmph की रखें, ऐसा करने से माइलेज में इजाफा होगा और परफॉरमेंस भी काफी अच्छी रहेगी। अगर आपको 30 सेकंड से ज्यादा रुकना पड़े तो इंजन बंद कर दें, इससे गैस की बचत होगी। क्लच और एक्सीलेरेट का सही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: Best selling sedan cars: 34km का माइलेज, 5 स्टार रेटिंग, इन 5 सेडान कारों की डिमांड सबसे ज्यादा
संबंधित खबरें
कितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
6 mins ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines