Door to Door Delivery of Fuel: भारत में लगभग हर घर में फोर या टू व्हीलर है। लोग इन व्हीकलों का इस्तेमाल एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए करते हैं। कई ऐसे भी लोग हैं जो अपनी पर्सनल गाड़ियों से लंबे सफर पर जाने के लिए उत्सुक रहते हैं। हालांकि, कुछ गलतियों या गलत जानकारियों या कुछ ऐसी जानकारियां न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है बीच रास्ते में गाड़ियों में डीजल का खत्म होना। सोचिए आप अपनी कार या बाइक से कहीं जाने के लिए घर से निकले हों और हाईवे पर डीजल खत्म हो जाए, आस-पास में पेट्रोल पंप भी न हो तो क्या होगा?
इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए शायद आप हाईवे से अपनी व्हीकल को धक्का देकर नजदीकी पेट्रोल पंप पर ले जाने की कोशिश करेंगे और वहां डीजल भराकर आगे की सफर के लिए निकलेंगे। लेकिन सोचिए आपको कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, जब आप कड़ी धूप में व्हीकल को धक्का देकर ले जा रहे होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने सोचा है कि क्यों ने लोगों की इस बात की जानकारी दी जाए की पेट्रोल पंप कंपनियां लोगों को ऐसी सुविधा भी उपलब्ध कराती है, जिससे लोगों को व्हीकल को धक्का देने से बच सकते हैं। जी हां, पेट्रोल पंप कंपनी आपके पास ही पेट्रोल लेकर पहुंच जाएगी। सबसे खास बात ये है कि आपको इसके लिए अतिरिक्त पैसे का भुगतान भी नहीं करना होगा। जो पेट्रोल का भाव होगा आपको वही पे करना होगा।
दरअसल, इंडियन औएल कंपनी लोगों को यह सुविधा प्रदान करती है। अगर हाईवे पर आपके गाड़ी में डीजल खत्म हो जाए तो इंडियन ओएल की एक नंबर पर कॉल करके डीजल अपने पास मंगा सकते हैं। कंपनी आपके पास टैंकर भी लेकर आ सकती है।
ऐसे करें फ्यूल ऑर्डर
अगर रास्ते में फ्यूल खत्म हो जाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान अपने पैकेट से मोबाइल फोन निकालें और गूगल पर fuel delivery at doorstep सर्च करें। इसके बाद सबसे ऊपर में इंडियन ऑयल की साइट ओपन हो जाएगी। उसे स्क्रॉल करें और नीचे जाएं, जहां कस्टमर केयर नंबर- 1800 2090 247 डायल करें और पेट्रोल ऑर्डर करें।
मोबाइल ऐप से भी बुक कर सकते हैं फ्यूल
आप मोबाइल फोन ऐप की मदद से भी फ्यूल ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए Google Play Store या App Store से Fuel@Call मोबाइल ऐप डाउनलोड करें, बुनियादी पंजीकरण विवरण पूरा करें। सत्यापन के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी मान्य होने के बाद पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः मार्केट में उपलब्ध है ये धांसू Electric Scooter, सिंगल चार्ज पर चलेगा 100KM
अपने क्रेडेंशियल्स के साथ मोबाइल ऐप में लॉग इन करें, जीपीएस स्थान के साथ अपनी संपत्ति का विवरण जोड़ें। इसके बाद आप डीजल के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।
आपको ध्यान रखना होगा कि कंपनी ने यह सुविधा चुनिंदा शहरों के लिए उपलब्ध कराती है। हो सकता है वर्तमान में यह सुविधा आपके शहर के लिए उपलब्ध न हो। इसलिए आप इसकी पूरी जानकारी इंडियन ऑयल की आधिकारिक साइट या कस्टमर केयर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 hr agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
20 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
21 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
22 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines