सावधान, Sunroof ले सकता है जान! बच्चों के साथ ना करें इस्तेमाल
Author: Bani Kalra
May 29, 2025 02:31 PM IST
Sunroof: आजकल कारों में सनरूफ का इस्तेमाल खूब देखने को मिल रहा है और ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय फीचर भी बन गया है। कुछ साल पहले तक यही फीचर महंगी कारों में देखने को मिलता था। लेकिन अब यही फीचर एंट्री लेवल कारों में भी आने लगा है। लेकिन भारत जैसे देश में सनरूफ का सही इस्तेमाल होता ही नहीं है। भारत में सनरूफ का मतलब.. सिर बाहर निकालकर स्टाइल मारना… लेकिन सही मायनों में यह बेहद खतरनाक है। अक्सर देखने में आता है कि जो लोग सनरूफ वाली कार में अपने बच्चों के साथ ट्रेवल करते हैं, उनके बच्चे सनरूफ से बाहर निकलकर मौसम का मज़ा लेने की कोशिश करते हैं जोकि सच में खतरनाक है। ओवरहेड तार, पेड़ की टहनी या किसी वाहन से टक्कर का खतरा रहता है। सनरूफ का सही इस्तेमाल कहां करें और बच्चों के साथ तो बिलकुल ना करें … इसी रिपोर्ट में हम यही जानकारी दे रहे हैं।
पंतगबाजों से दूरी रखें
15 अगस्त के दिन और उससे पहले ही देश में पतंगबाजी शुरू हो जाती है। हर साल देखने में आता है कि मांजे के कारण कई बड़े हादसे हुए हैं। मांजे के कारण काफी लोगों की गर्दन तक कट चुकी है। ऐसे दिनों में बच्चों में सनरूफ का इस्तेमाल करने से रोकें। वरना बड़ा हादसा हो सकता है।
ऐसे भी लग सकती है चोटें
अक्सर देखने में आता है कि बच्चे सनरूफ से बाहर निकल कर मौसम का मजा ले रहे हैं, और एकदम से ब्रेक लगते ही बच्चे आगे की तरफ य तो झटके से झुक जाते हैं या फिर बाहर गिर जाते हैं, ऐसे हालात में बहुत ज्यादा चोटें लगने का खतरा बना रहता है। सनरूफ खोलकर उसके बाहर गर्दन निकाल कर खड़े होना बेहद खतराक होता है। ध्यान रहे इस तरह से सनरूफ के इस्तेमाल पर आपका मोटा चालान कट सकता है।
सनरूफ के नुकसान
- सनरूफ से आती धूप से शरीर पर सनबर्न या UV एक्सपोजर हो सकता है।
- कार का एसी सिस्टम ज़्यादा लोड में काम करता है, जिससे माइलेज कम होने लगती है।
- बारिश या कार वॉश के दौरान अगर सनरूफ ठीक से बंद नहीं हुआ हो, तो लीकेज की समस्या हो सकती है।
सनरूफ का सही इस्तेमाल
सनरूफ का इस्तेमाल ग्रीन इलाकों में करें, ऐसी जगहों में करें जहां धूल-मिट्टी ना हो। खिली-खिली धूप हो। सनरूफ का इस्तेमाल करते समय शरीर का कोई भी अंग बाहर ना निकालें, यह खतरनाक साबित हो सकता है। यह ज़िंदगी के लिए खतरा बन सकता है।
यह भी पढ़ें: गियरबॉक्स हो जाएगा बेकार, अगर आप भी कार चलाते समय करते हैं ये काम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines