Mistakes while selling a used car online: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने को है। ऐसे में कार बाजार में नई कारों पर बेस्ट डील और डिस्काउंट दिया जा रहा है। डीलरशिप पर पुरानी करो के स्टॉक को क्लियर करने के लिए डिस्काउंट दिया जा रहा है। अब ऐसे में काफी लोग ऐसे भी हैं अपनी पुरानी कार को बेचकर नई कार खरीदना चाहेंगे।
अगर आप भी अपनी पुरानी कार की बेस्ट री-सेल वैल्यू पाना चाहते हैं और ऑनलाइन कार को बेचना चाहते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी कार की बेस्ट वैल्यू पा सकते हैं। साथ ही आपकी कार भी जल्दी बिक जाएगी। लेकिन कुछ गलतियां भारी भी पड़ सकती हैं जिसकी वजह से आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं….
कार की HD और क्लियर फोटो अपलोड न करना
एक अच्छी और हाई क्वालिटी फोटो ग्राहक को हमेशा आकर्षित करती है। इसलिए अपनी कार को क्लीन करके उसकी फोटो अपलोड करें। इतना ही कार के बाहरी हिस्से से लेकर इंटीरियर की सभी एंगल्स की अच्छी फोटो अपलोड करें।इस बात का ध्यान रखें कि कार की फोटो दिन के समय में लें ताकि सही रोशिनी में बेहतर इमेज आपको मिले। अगर आप सही फोटो अपलोड करते हैं तो ग्राहक का भी भरोसा बढ़ता है। इसलिए अपनी पुरानी कार की हाई क्वालिटी इमेज ही अपलोड करें
ईमानदारी से जानकारी ना लिखना
ऑनलाइन फोटो डालते समय अपनी कार की सारी जानकारी स्पष्ट लिखें। किसी भी प्रकार की जानकारी गलत या फेक नहीं होनी चाहिए। अपनी कार की किसी भी समस्या या नुकसान के बारे में साफ़-साफ़ लिखें।अगर आप अपनी कार के बारे में सही जानकारी देंगे तो ग्राहक आपकी कार खरीदने में दिलचस्पी लेंगे।
पुरानी फोटो अपलोड करना
अपनी कार की वास्तविक फोटो ही अपलोड करें, किसी भी हाल में फोटोशॉप या कोई डमी या पुरानी फोटो अपलोड करने से बचें.. वरना ग्राहक फोटो देखकर आपके पास आ तो जायेगा लेकिन जब कार को देखेगा तो उसके साथ धोखा जैसा फील होगा। ऐसा करने से आपका और ग्राहक का समय भी बर्बाद होगा।
डॉक्यूमेंट्स ट्रांसफर होने के बाद चाबी सौंपे
अगर डील फाइनल हो जाती है तो कार को ग्राहक को देने से पहले इस बात की तस्सली करें कि ओनरशिप आपके नाम से ग्राहक के नाम ट्रांसफर ही है या नहीं। ध्यान रहे डॉक्यूमेंट्स ट्रांसफर होने के बाद ही कार की चाबी ग्राहक दें। ऐसा होने से आप कानूनी रूप से भी सेफ हो जाते हैं। इतना ही नहीं भविष्य में किसी भी तरह के विवाद से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti से लेकर Kia लॉन्च करेंगी सस्ती 7 सीटर कारें, 6 लाख से शुरू होगी कीमत!
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines