गर्मी अब धीरे-धीरे अपनी रफ़्तार पकड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पारा अभी और बढ़ेगा। इस बढ़ती गर्मी में इलेक्ट्रिक वाहनों की सर्विस बेहद जरूरी होती है। गर्मी में आपकी EV बिना रुके चले और ब्रेक डाउन का शिकार ना हो, इसके लिए अभी सर्विस करवना जरूरी है। लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि लोग सर्विस पर ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक वाहन में ब्रेक डाउन की समस्या बनी रहती है। इतना ही नहीं सर्विस करवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है वरना बाद में परेशानी भी हो सकती है। इलेक्ट्रिक कार की सर्विस में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है ? आइये जानते हैं…
इलेक्ट्रिक कार की रेगुलर सर्विस बेहद जरूरी है। अगर समय पर सर्विस होगी तो सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करेंगे और कार को ब्रेक डाउन होने से बचा भी लेंगे।जिस तरह से पेट्रोल-डीजल कार की सर्विस जरूरी होती है ठीक वैसे ही EV की भी सर्विस जरूरी है।
यह भी पढ़ें: मारुति ने दिया ग्राहकों को तोहफा! इन कारों पर 1.40 लाख का डिस्काउंट
EV की सर्विस के समय उसकी बैटरी की भी जांच जरूर करवा लें। क्योंकि इससे आपको बैटरी की हेल्थ पता चल सकेगी। अगर कोई भी दिक्कत नज़र आये तो तुरंत ठीक करवा लें …वरना बाद में आपको दिक्कत हो सकती है।
इलेक्ट्रिक कार में भी कूलेंट होता है जिससे बैटरी के तापमान को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसलिए कूलेंट की बराबर जांच हो, और अगर कूलेंट कम हो जाये तो टॉप अप करवा लें।
इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार के सभी टायर्स और ब्रेक की जांच करवा लें। गर्मी में EV को डायरेक्ट धूप में पार्क न करें क्योंकि गर्मी में इलेक्ट्रिक कारों में लगी बैटरी का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से इनकी परफॉरमेंस और रेंज कम हो सकती है। इसलिए EV को किसी छायादार जगह पर ही पार्क करें।
यह भी पढ़ें: BYD की भारत में NO एंट्री, Tesla का वेलकम, जानिए EV को लेकर सरकार की नई रणनीति
संबंधित खबरें
पीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
5 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines